उत्तराखंड- कल से शुरू होगा विधानसभा का मानसून सत्र,CM धामी पहुंचे भराड़ीसैण, पुलिस ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर

Spread the love

विधानसभा मानसून सत्र के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज भराड़ीसैण पहुंचे। हेलीपैड पर जिलाधिकारी संदीप तिवारी एवं पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर पुलिस द्वारा मुख्यमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

गैरसैंण में विधानसभा सत्र 22 अगस्त तक होना है। इधर, मौसम विभाग ने 22 तक बारिश जारी रहने का अलर्ट जारी कर दिया है। इससे दुश्वारियां बढ़ने के आसार हैं। खास तौर पर सड़क मार्ग से सरकारी लावा लश्कर गैरसैंण तक की लंबी यात्रा करना खासा चुनौतीपूर्ण हो सकता है।

विधानसभा सचिवालय के स्तर पर ग्रीष्मकालीन राजधानी में सत्र करने की सभी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। राज्य सचिवालय से अधिकारियों व कर्मचारियों की टीम रविवार और सोमवार से कूच करना शुरू कर देगी। विस सचिवालय के अधिकारियों की एक टीम पहले ही रवाना हो चुकी है और दूसरी टीम रविवार को रवाना होगी।


Spread the love
और पढ़े  पिथौरागढ़- शिक्षक की करतूत: 10वीं की छात्रा से किया दुष्कर्म, गर्भवती होने पर गर्भपात की दवा खिलाई
  • Related Posts

    मोटाहल्दू-  शिव मंदिर से घंटा व रहागीर का मोबाईल पर्स हुआ चोरी।।

    Spread the love

    Spread the love    चोरो को पकड़ने में नाकाम रही हल्दुचोड़ चौकी पुलिस लालकुआं कोतवाली हल्दुचोड़ चौकी क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग में मोटाहल्दू चौराहे के पास प्राचीन शिव मंदिर में…


    Spread the love

    रामनगर- गर्जिया मंदिर जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 20 से अधिक श्रद्धालु घायल, 2 महिलाएं गंभीर

    Spread the love

    Spread the loveगर्जिया मंदिर जा रही श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली गर्जिया क्षेत्र के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में ट्रॉली में सवार 20 से 22 लोग घायल हो…


    Spread the love