Bihar: युवक की हत्या से हड़कंप, पॉश इलाके में घर घुस कर अपराधियों ने मारी गोली

Spread the love

 

 

टना में अपराधियों ने युवक की हत्या कर दी। रविवार सुबह गर्दनीबाग थाना क्षेत्र के सरिस्ता बाग मोड़ अपराधियों ने युवक को उसके घर में घुसकर गोली मार दी। घटना के बाद घायल युवक को परिजन आनन-फानन में पीएमसीएच ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। वरीय पुलिस अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे मामले का जायजा लिया। मृत युवक की पहचान राज कृष्णा के रूप में की गई है।

घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है
इधर, पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी है और तकनीकी साक्ष्यों को खंगाला जा रहा है। सचिवालय एसडीपीओ-1 अनु कुमारी ने बताया कि गर्दनीबाग थाने की पुलिस को रात करीब 9:00 बजे सूचना मिली कि सरिस्ता बाग मोड़ पर एक युवक को अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी है। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और खुली जांच शुरू कर दी गई है। घटनास्थल पर डॉग स्क्वॉड और एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम को भी बुलाया गया है। सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच की जा रही है। वहीं घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है। उनका कहना है कि अपराधी ने जिस तरह वारदात को अंजाम दिया है, उससे इलाके में दहशत है।

 


Spread the love
और पढ़े  Bihar- बिहार विधानसभा में आज पेश होंगे कई खास विधेयक, किन प्रस्तावों पर जवाब देगी सरकार
  • Related Posts

    बिहार बंद- पटना में बमबाजी, कई जिलों में प्रदर्शनकारियों पर पुलिस लाठीचार्ज, प्रधान की खबर पर जश्न

    Spread the love

    Spread the loveआज बिहार बंद है। दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए हंगामे के अगले दिन पटना में हुए भारी उपद्रव की कड़ी में वामपंथी छात्र संगठनों के बिहार बंद को…


    Spread the love

    Bihar Band- ‘बिहार बंद’ को लेकर सड़कों पर उतरे छात्र, तेज प्रताप यादव को पुलिस ने हिरासत में लिया

    Spread the love

    Spread the loveआज बिहार बंद है। दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए हंगामे के अगले दिन पटना में हुए भारी उपद्रव की कड़ी में आज वामपंथी छात्र संगठनों के बंद को…


    Spread the love