बांकेबिहारी मंदिर: मंगला आरती में पुलिस की भीड़..महिला की बिगड़ी तबीयत, भीड़ में किस तरह फंसीं एडीजी

Spread the love

 

थुरा के वृंदावन में बांकेबिहारी मंदिर में जन्माष्टमी के पर्व पर वर्ष में एक बार होने वाली मंगला आरती में इस बार कुछ अलग ही दृश्य देखने को मिला। आरती में केवल 600 लोगों को ही अनुमति दी गई थी। आम श्रद्धालुओं को आरती में प्रवेश नहीं दिया गया था। केवल पास धारक ही पहुंचे, लेकिन पुलिसकर्मियों की इस दौरान भीड़ रही। सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि मंदिर में पुलिसकर्मियों की भीड़ रही।

भीड़ में एडीजी आगरा जोन और उनके साथ आए लोग बमुश्किल निकल पाए। यहां तक भीड़ में फंसकर एक महिला श्रद्धालु की तबीयत अचानक बिगड़ गई। आसपास मौजूद अन्य महिलाओं ने किसी प्रकार उन्हें संभाला। आरती के समय इस बार भी ऐसे हालात हो गए थे कि एडीजी आगरा जोन अनुपमा कुलश्रेष्ठ भी भीड़ में फंस गईं तो पुलिसकर्मियों ने उन्हें निकाला।

 

स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं में इस घटना को लेकर नाराजगी देखी जा रही है। उनका कहना है कि मंगला आरती एक धार्मिक और आध्यात्मिक आयोजन है, जिसे देखने के लिए देश-विदेश से भक्त वृंदावन आते हैं। ऐसे में सुरक्षा के नाम पर आम श्रद्धालुओं को रोक दिया गया और पुलिस की भीड़ आरती में रही। यह ठीक नहीं है। सरकार तो वीआईपी कल्चर खत्म कर रही है, लेकिन मंदिरों में नहीं हो रहा।

 


Spread the love
और पढ़े  HC- सामूहिक दुष्कर्म में पहरा देने या पीड़िता को पकड़ने वाला भी मुख्य अपराधी के बराबर दोषी, सजा बरकरार
  • Related Posts

    यूपी मॉनसून सत्र- सपा विधायक आलम बदी के निधन पर शोक प्रस्ताव पेश, सदस्यों ने अर्पित की श्रद्धांजलि

    Spread the love

    Spread the loveयूपी विधानमंडल का मानसून सत्र आज से शुरू हो गया है। विपक्षी दलों द्वारा शिक्षक भर्ती, चंदा चोरी समेत विभिन्न मुद्दों पर हंगामा किया गया। साथ ही शोक…


    Spread the love

    बदायूं में कासगंज-बरेली पैसेंजर ट्रेन के इंजन में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

    Spread the love

    Spread the loveबदायूं के बिनावर क्षेत्र में सोमवार सुबह कासगंज-बरेली पैसेंजर ट्रेन के इंजन में अचानक आग लग गई। मालगांव हाल्ट स्टेशन के पास हुई इस घटना से ट्रेन में…


    Spread the love