अयोध्या- हनुमानगढ़ी से लहराया देशभक्ति का सागर

Spread the love

 

 

 संकट मोचन सेना की भव्य तिरंगा यात्रा में उमड़ा साधु-संतों का जनसमूह अयोध्या। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर हनुमानगढ़ी से संकट मोचन सेना के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा ने पूरे शहर को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। हजारों की संख्या में साधु-संत, शिष्यगण और कार्यकर्ताओं के कदम से कदम मिलाते हुए तिरंगे की शान में जयघोष गूंजता रहा। यात्रा का नेतृत्व राष्ट्रीय अध्यक्ष-संकट मोचन सेना एवं निर्वाणी अनी के श्रीमहंत मुरली दास महाराज ने किया। इस अवसर पर डॉ. महेश दास महाराज, महंत राजेश दास महाराज पहलवान, बड़ा भक्तमाल पीठाधीश्वर महंत अवधेश कुमार दास महाराज, महापौर अयोध्या महंत गिरीशपति त्रिपाठी महाराज, खड़ेश्वरी मंदिर पीठाधीश्वर महंत दिलीप दास महाराज, करतलिया पीठाधीश्वर महंत रामदास बालयोगी महाराज, बड़े हनुमान पीठाधीश्वर महंत छबिराम दास महाराज, नागा जयमंगल दास महाराज, पहलवान मनीराम दास, पुजारी राजन दास, विराट दास, अभिषेक दास, व्यापारी नेता नन्दलाल गुप्ता, पंकज गुप्ता, सुरेश गुप्ता, अचल गुप्ता और विकास गुप्ता रसकुंज सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे। शहर की सड़कों पर तिरंगों की लहराती कतारें, गगनभेदी नारों और भजन-कीर्तन के स्वर के बीच निकली यह रैली अयोध्या में एकता, सद्भाव और राष्ट्रभक्ति का अद्भुत संगम बन गई।

 


Spread the love
और पढ़े  शराब के लिए पति ने गिरवी रख दिया सिलिंडर, चौकी इंचार्ज ने जेब से पैसे भर कराई वापसी
  • Related Posts

    राहुल गांधी ने श्रमिकों का समर्थन किया,बोले- यही है विकसित भारत का सच, जानें और क्या..

    Spread the love

    Spread the loveउत्तरप्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले में वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर कर्मचारियों के हिंसक प्रदर्शन पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने प्रतिक्रिया दी है। राहुल गांधी ने इसे…


    Spread the love

    नोएडा में आक्रोशित कर्मचारियों ने किया पथराव,सेक्टर 80 में पत्थरबाजी; पुलिस ने लाठीचार्ज कर खदेड़ा

    Spread the love

    Spread the loveउत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले में वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर कल हुए हिंसक प्रदर्शन के बाद नोएडा के फेज 2 में प्रदर्शनकारी आज फिर से जमा…


    Spread the love