अयोध्या- अयोध्या में पत्रकारों की 14 किमी लंबी ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा

 

श्रीराम मंदिर के समक्ष तिरंगे को नमन, जगह-जगह पुष्प वर्षा से हुआ भव्य स्वागत

गुरुवार को अयोध्या की पावन धरती पर इतिहास रचते हुए जिले के सैकड़ों पत्रकारों ने 14 किलोमीटर लंबी ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा निकालकर राष्ट्रभक्ति का अद्वितीय संदेश दिया। जैसे ही सहादतगंज चौराहे से तिरंगा लहराता हुआ कारवां निकला, पूरे नगर में देशभक्ति की तरंगें दौड़ पड़ीं।
यात्रा का शुभारंभ आईजी प्रवीण कुमार ने स्वयं तिरंगा थामकर किया। यह भव्य यात्रा रिकाबगंज चौक, गुदड़ी बाजार, बेनीगंज, टेढ़ी बाजार होते हुए श्रीराम जन्मभूमि परिसर पहुंची, जहां पत्रकारों ने श्रीराम मंदिर के समक्ष तिरंगे को नमन किया और “जय श्री राम” के गगनभेदी उद्घोष से आसमान गूंजा।
आगे चल रहे डीजे वाहन से “ए वतन वतन मेरे आबाद रहे तू”, “मेरी जान तिरंगा है” जैसे जोश भरने वाले गीत बजते रहे। इन गीतों ने हर दिल में गर्व और उत्साह का संचार किया।
पूरे रास्ते शहरवासियों ने पुष्प वर्षा कर तिरंगा यात्रा का स्वागत किया। बच्चे, महिलाएं, व्यापारी, छात्र—हर कोई अपने घर से बाहर निकलकर इस ऐतिहासिक क्षण का हिस्सा बना।
पत्रकारों ने यात्रा के माध्यम से वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी और देश की एकता, अखंडता व लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प लिया। उन्होंने कहा
तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, यह हमारे स्वाभिमान, बलिदान और गौरव का जीवंत प्रतीक है।”
यह यात्रा केवल पत्रकारिता की सामाजिक जिम्मेदारी का प्रमाण नहीं, बल्कि यह भी दिखाती है कि राष्ट्रप्रेम शब्दों से नहीं, कर्मों से सिद्ध होता है।

और पढ़े  UP- आईएएस दिव्या मित्तल का इस्तीफा हुआ मंजूर, 31 अगस्त को भेजा गया था केंद्र
  • Related Posts

    लखनऊ- हिट एंड रन का चौंकाने वाला केस, युवती को टक्कर मारकर भागा कार सवार,आरोपी गिरफ्तार

    लखनऊ के गोमतीनगर विस्तार स्थित जनेश्वर मिश्र पार्क के गेट नंबर चार के पास बुधवार सुबह एक युवती को कार से टक्कर मारकर भागने का मामला सामने आया है। युवती…

    मेरठ सेंट्रल मार्केट ध्वस्तीकरण- बुलडोजर कार्रवाई देख छलके आंसू, पोकलेन मशीन का विरोध, पुलिस फोर्स तैनात

    मेरठ के शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुपालन में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू हो गई है। 44 सील भवनों में से बुधवार को छह भवनों पर…