Accident: ऑटोरिक्शा – ट्रक में आमने-सामने से टक्कर,परिवार के 4 सदस्यों की मौत

Spread the love

 

झारखंड की राजधानी रांची में एक ऑटोरिक्शा और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई। हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल भी हुई है। दुर्घटना बुधवार रात अंगारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत रांची-पुरुलिया मार्ग पर चामघाटी में हुई।

 

अंगारा थाना प्रभारी हीरालाल साह ने बताया, ‘इस घटना में दो महिलाओं सहित एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई। एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और उसे इलाज के लिए रांची के राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में भर्ती कराया गया है।’

 

ट्रक चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया
पुलिस के मुताबिक, ऑटोरिक्शा रांची जा रहा था, तभी मुरी की ओर जा रहे एक ट्रक से उसकी आमने-सामने की टक्कर हो गई। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि ट्रक चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया, जिससे यह घातक टक्कर हुई।

चालक मौके से फरार
पुलिस ने बताया कि टक्कर के कारण ट्रक पलट गया। हालांकि, चालक मौके से फरार हो गया। पीड़ितों की पहचान ऑटो-रिक्शा चला रहे शेख गयासुद्दीन, उनकी मां आयशा खातून, उनकी पत्नी जोराद्दीन और उनके बेटे शेख अमन के रूप में हुई है।

आगे की जांच जारी
परिवार रांची के कांटाटोली इलाके में रहता था। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने कहा कि आगे की जांच जारी है।

 


Spread the love
  • Related Posts

    एयर एम्बुलेंस  क्रैश- रांची से उड़ी जिंदगी की उड़ान और जंगल में खामोश,उड़ान भरते ही टूटा था संपर्क

    Spread the love

    Spread the loveझारखंड की राजधानी रांची से दिल्ली जा रही एक एयर एंबुलेंस सोमवार देर शाम दर्दनाक हादसे का शिकार हो गई। यह विमान चतरा जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र…


    Spread the love

    एयर एंबुलेंस क्रैश- रांची से दिल्ली आ रही एयर एम्बुलेंस क्रैश, मरीज समेत 7 की मौत,ये है सवारों की सूची..

    Spread the love

    Spread the loveझारखंड के चतरा में सोमवार शाम एयर एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार मरीज और डॉक्टर समेत सभी सात लोगों की मौत हो गई। एंबुलेंस ने रांची से…


    Spread the love