चाईबासा में IED विस्फोट में सीआरपीएफ के 2 जवान घायल, एयरलिफ्ट कर रांची लाया जा रहा

झारखंड के चाईबासा जिले में नक्सल प्रभावित सारंडा जंगल के दीघा इलाके में शुक्रवार को सर्च ऑपरेशन के दौरान आईईडी ब्लास्ट में कोबरा बटालियन के दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। सीआरपीएफ की टीम इलाके में नक्सलियों के खिलाफ सर्च अभियान चला रही थी, तभी नक्सलियों द्वारा जमीन में छिपाकर रखे गए आईईडी बम में विस्फोट हो गया।

 

विस्फोट की चपेट में आए जवान, हेलीकॉप्टर से रांची रेफर
जानकारी के मुताबिक, ब्लास्ट की चपेट में आने से दोनों जवान बुरी तरह घायल हो गए। साथियों ने तुरंत उन्हें प्राथमिक उपचार दिया और फिर बेहतर इलाज के लिए हेलीकॉप्टर के माध्यम से रांची के मेडिका अस्पताल भेजा गया। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज, उच्च अधिकारी मौके पर रवाना
विस्फोट की आवाज सुनते ही बाकी जवानों ने सतर्कता बरतते हुए इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही उच्च अधिकारी मौके के लिए रवाना हो गए हैं। सुरक्षा बल अब पूरे क्षेत्र की गहन तलाशी ले रहे हैं, ताकि नक्सलियों की किसी भी संभावित साजिश को नाकाम किया जा सके।

और पढ़े  झारखंड: त्योहारों पर पटाखे चलाने के लिए नए नियम जारी, समय-सीमा तय, दिवाली पर सिर्फ दो घंटे की अनुमति
  • Related Posts

    झारखंड: पुलिस जांच में गड़बड़ी की शिकायत पर हाईकोर्ट का अहम आदेश, पीड़ित को उचित मंच पर जाने की सलाह

    झारखंड उच्च न्यायालय ने एक मामले की सुनवाई के दौरान कहा है कि पुलिस जांच में देरी या गड़बड़ी की शिकायत होने पर पीड़ित व्यक्ति को सीधे उच्च न्यायालय में…

    झारखंड: त्योहारों पर पटाखे चलाने के लिए नए नियम जारी, समय-सीमा तय, दिवाली पर सिर्फ दो घंटे की अनुमति

    झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने धनबाद समेत पूरे राज्य में आगामी त्योहारों के दौरान वायु और ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। राष्ट्रीय हरित…