देहरादून: 19 अगस्त से भराड़ीसैंण में मानसून सत्र, इस बार आपदा व पुनर्वास से जुड़े सवालों की होगी बौछार

Spread the love

 

ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण विधानसभा में 19 अगस्त से होने वाले मानसून सत्र में आपदा व प्रभावित परिवारों के पुनर्वास से जुड़े सवालों की बौछार होगी। सत्र के लिए अब तक विधानसभा सचिवालय को पक्ष-विपक्ष के विधायकों से 545 प्रश्न प्राप्त हो चुके हैं।

मानसून सत्र के लिए एक सप्ताह का समय शेष बचा है। प्रदेश सरकार ने मानसून सत्र भराड़ीसैंण में कराने का निर्णय लिया है। राजभवन की अनुमति के बाद विधानसभा ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। सत्र 19 से 22 अगस्त तक चलेगा। इसके लिए विधानसभा सचिवालय ने सत्र को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए तैयारियां पूरी कर ली है।

 

सत्र के लिए विधायकों ने अपने विधानसभा क्षेत्रों से संबंधित मुद्दों के 545 प्रश्न विधानसभा भेजे हैं। इस समय प्रदेश में प्राकृतिक आपदा घटनाओं व भूस्खलन से भारी नुकसान हुआ है। इसे देखते हुए विधायकों की ओर से आपदा व प्रभावितों के पुनर्वास से संबंधित प्रश्नों को सदन में उठाया जाएगा। विपक्ष भी आपदा, भ्रष्टाचार समेत अन्य मुद्दों पर सरकार को घेरने की रणनीति तैयार कर रहा है। हालांकि कांग्रेस विधानमंडल दल की बैठक में मुद्दों पर अंतिम निर्णय लेगी। उधर, सत्ता पक्ष भी विपक्ष के हर सवालों का मजबूती से जवाब देने की रणनीति बना रहा है। 

भराड़ीसैंण में सत्र कराने में मौसम भी बन रहा चुनौती

भराड़ीसैण विधानसभा में 19 अगस्त से होना है। इस पर भारी बारिश से जगह-जगह भूस्खलन व प्राकृतिक आपदा की घटनाएं हो रही हैं। सत्र के लिए पूरी सरकार व विधायकों को भराड़ीसैंण पहुंचना है। इसके अलावा अधिकारियों व कर्मचारियों, सुरक्षा बल के जवान भी भराड़ीसैंण जाएंगे। ऐसे में भराड़ीसैंण में सत्र करवाना बड़ी चुनौती है।

और पढ़े  देहरादून- BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष के पास हर सीट से लेकर बूथ तक की जमीनी रिपोर्ट

22 अगस्त से पहले सत्र कराने की संवैधानिक बाध्यता

विधानसभा के समक्ष 22 अगस्त से पहले सत्र आहुत करने की संवैधानिक बाध्यता है। 22 फरवरी को देहरादून विधानसभा में बजट सत्र आहुत था। इसके छह माह के भीतर सत्र कराने की अनिवार्यता है।

प्रदेश सरकार ही सत्र कराने का समय व स्थान तय करती है। मानसून सत्र भराड़ीसैंण विधानसभा में होना है। इसके लिए हमारी तरफ से तैयारी पूरी है। -ऋतु खंडूड़ी भूषण, अध्यक्ष विधानसभा

 

सरकार ने भराड़ीसैंण में विधानसभा सत्र कराने का निर्णय लिया है। सत्र वहीं होना चाहिए। खराब मौसम व आपदाओं का हवाला देकर भराड़ीसैंण में सत्र न करना हमें स्वीकार नहीं है। आज पूरा प्रदेश आपदा से ग्रस्त है। विपक्ष की ओर से आपदा प्रभावितों के मुद्दों को सदन में उठाया जाएगा।  -यशपाल आर्य, नेता प्रतिपक्ष


Spread the love
  • Related Posts

    चमोली- जोशीमठ में भारी ट्रैफिक जाम, पर्यटकों की बढ़ी मुश्किल, कई किमी तक वाहनों की लंबी लाइन

    Spread the love

    Spread the loveइन दोनों बदरीनाथ धाम की यात्रा अपने पूरे चरम पर है, जिसके चलते यात्रा मार्ग पर ट्रैफिक का दबाव बढ़ गया है। बढ़ते वाहनों की संख्या को दिखते हुए…


    Spread the love

    चमोली Accident: चमोली में अनियंत्रित कार खाई में गिरी, दुर्घटना में 3 लोगों की मौत और तीन घायल

    Spread the love

    Spread the loveचमोली जिले के देवाल ब्लॉक में कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। देवाल के ल्वाणी गांव का मामला बताया जा रहा…


    Spread the love