मूकबधिर युवती के साथ पुलिस चौकी के पास दुष्कर्म, वीडियो आने के बाद हंगामा

Spread the love

 

देहात कोतवाली क्षेत्र के बहादुरपुर में सोमवार रात 22 वर्षीय मूकबधिर युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। हैरानी की बात यह है कि वारदात बहादुरपुर पुलिस चौकी से महज 20 मीटर की दूरी पर हुई, जबकि चौकी के तीन से चार सीसीटीवी कैमरे बंद मिले। इस बीच, 14 सेकंड का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें युवती बदहवास भागती नजर आ रही है। यह फुटेज एसपी आवास के पास के कैमरे की है। घटनास्थल के थोड़ी दूर पर जिम्मेदार अधिकारियों के आवास बने हैं।

पीड़िता के परिजनों के मुताबिक रात करीब आठ बजे युवती अपनी ननिहाल से घर लौट रही थी। रास्ते में एक युवक उसे जबरन सुनसान खेत में खींच लिया और दुष्कर्म किया। युवती बोल और सुन नहीं सकती, जिसके कारण वह मदद के लिए पुकार भी नहीं सकी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

 

परिवार के लोगों को एक घंटे की तलाश के बाद युवती खेत में बेसुध हालत में मिली। तत्काल जिला महिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत फिलहाल स्थिर बताई है, लेकिन मानसिक रूप से वह आहत है। प्रभारी बीएन सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में टीमें गठित की गई हैं। बताया कि पीड़िता इशारे में ही कुछ बता रही है, अभी कुछ बता नहीं पा रही है। एक्सपर्ट भी जांच कर रहे हैं।

सबसे सुरक्षित इलाके में वारदात से सुरक्षा पर खड़े हुए सवाल
देहात कोतवाली क्षेत्र में जिस चौकी के पास वारदात हुई उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे बंद थे। यह इलाका जिला मुख्यालय का सबसे संवेदनशील माना जाता है। यहां से कुछ ही कदम पर डीएम, एसपी, एडीएम और जिला जज के आवास हैं। फिर भी न पुलिस को भनक लगी। दरिंदा उसे जबरन खींच कर खेत तक ले गया इस दौरान किसी की नजर नहीं पड़ी। परिजनों को युवती खेत में बेसुध और डरी-सहमी हालत में मिली। उसके कपड़े अस्त-व्यस्त थे, आंखों में डर और चेहरे पर आंसू जमे थे। परिजनों का कहना था कि जब जिले के सबसे सुरक्षित इलाके में हमारी बेटी सुरक्षित नहीं है, तो बाकी इलाकों का क्या होगा। उन्होंने आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी और कड़ी से कड़ी सजा की मांग की है।

और पढ़े  राममंदिर चढ़ावा चोरी: अब सीए के जरिये ट्रस्ट के वित्तीय लेनदेन की होगी गहन जांच

Spread the love
  • Related Posts

    यूपी मॉनसून सत्र- सपा विधायक आलम बदी के निधन पर शोक प्रस्ताव पेश, सदस्यों ने अर्पित की श्रद्धांजलि

    Spread the love

    Spread the loveयूपी विधानमंडल का मानसून सत्र आज से शुरू हो गया है। विपक्षी दलों द्वारा शिक्षक भर्ती, चंदा चोरी समेत विभिन्न मुद्दों पर हंगामा किया गया। साथ ही शोक…


    Spread the love

    बदायूं में कासगंज-बरेली पैसेंजर ट्रेन के इंजन में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

    Spread the love

    Spread the loveबदायूं के बिनावर क्षेत्र में सोमवार सुबह कासगंज-बरेली पैसेंजर ट्रेन के इंजन में अचानक आग लग गई। मालगांव हाल्ट स्टेशन के पास हुई इस घटना से ट्रेन में…


    Spread the love