धराली आपदा: राज्य में अकेले उत्तरकाशी में 70% बगीचे हुए तबाह, जिले में आपदा निगल गई ग्रामीणों के घर और बाग

Spread the love

 

राज्य में अकेले उत्तरकाशी जिले में सेब, प्लम, खुमानी के 70 फीसदी बगीचे तबाह हो गए। आपदा ग्रामीणों के घर, बाग और बगीचे सब निगल गई। उद्यान विभाग की एक सर्वे रिपोर्ट के मुताबिक राज्य में 10480.18 हेक्टेयर बगीचों में से 7502.59 हेक्टेयर का उत्तरकाशी जिले में नुकसान हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि आपदा उन्हें सड़क पर ले आई।

उत्तरकाशी के धराली निवासी जय भगवान पंवार बताते हैं कि उनका होटल, घर और सेब के बगीचे सब आपदा में तबाह हो गया। गांव में पांच नाली भूमि पर उनके दो सौ सेब के पेड़ थे, घर और होटल था। जब वह इंटरमीडिएट में पढ़ते थे तभी से उन्होंने थोड़ा-थोड़ा जोड़कर शुरू किया था। स्थानीय माधवेंद्र सिंह रावत बताते हैं कि मलबे में कई ग्रामीणों के सेब के बगीचे दब गए। जिनके बचे हैं, सड़कें जगह-जगह बंद होने की वजह से वह अपनी फसलों को बाजार तक नहीं पहुंचा पा रहे हैं।

 

धान और राजमा की फसल भी बर्बाद

उत्तरकाशी जिले के भटवाड़ी, क्यार्क और रैथल में आलू, राजमा, धान, सोयाबीन और चौलाई की एक हेक्टेयर से अधिक फसल को नुकसान हुआ है। जबकि धराली में सेब और राजमा की तीन हेक्टेयर से अधिक एवं जखोल, सुनकुण्डी, धारा, पांव मल्ला, पांव तल्ला व नूराणु में आलू, राजमा, मडुवा की 3.903 हेक्टेयर में फसल को नुकसान हुआ है। राज्य में 117 हेक्टेयर से अधिक कृषि फसलों को नुकसान हुआ है।

टिहरी में 1565 हेक्टेयर क्षेत्रफल में बगीचों को नुकसान

प्रदेश में टिहरी जिला बगीचों को हुए नुकसान में दूसरे स्थान पर है। यहां 1565 हेक्टेयर क्षेत्रफल में बगीचों को नुकसान हुआ है। जबकि देहरादून जिले के डोईवाला, रायपुर, चकराता और विकासनगर में 955 हेक्टेयर से अधिक में बगीचों को नुकसान हुआ है।

और पढ़े  उत्तराखंड BJP- बड़ी संख्या में BJP में शामिल हुए पूर्व सैनिक, पार्टी मुख्यालय में ग्रहण की सदस्यता

यह अभी प्रांरभिक सर्वे है, राजस्व, उद्यान और कृषि विभाग के अधिकारी आपदा से हुए नुकसान का विस्तृत सर्वे करेंगे। इसके बाद मानक के आधार पर आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से फसलों की क्षतिपूर्ति दी जाएगी। -एके उपाध्याय, अपर निदेशक, कृषि


Spread the love
  • Related Posts

    नैनीताल- विक्रांत मैसी और मानुषी छिल्लर ने की स्कूटर राइड,वायरल हुआ शूटिंग का बीटीएस वीडियो, फैंस हुए उत्साहित

    Spread the love

    Spread the loveमिस वर्ल्ड रहीं मानुषी छिल्लर की बॉलीवुड में अब तक की जर्नी काफी निराशाजनक रही है। मानुषी के खाते में अब तक एक भी हिट फिल्म नहीं है।…


    Spread the love

    ऋषिकेश: आईजी अनंत शंकर का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, सामने से आई कार ने मारी टक्कर,नींद की झपकी था कारण 

    Spread the love

    Spread the love   तीर्थनगरी ऋषिकेश में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब सात मोड के पास आईजी अनंत कुमार की सरकारी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। विपरीत दिशा…


    Spread the love