चलती ट्रेन में लटककर स्टंट- लड़का चलती ट्रेन से रील बना रहा था, तभी खंभे से जा टकराया सिर, फिर जो हुआ कर देगा हैरान

 

 

जकल सोशल मीडिया पर हर उम्र के लोग मौजूद हैं, युवा, बुजुर्ग और यहां तक कि बच्चे भी। अगर आप भी रोजाना कुछ समय स्क्रॉलिंग में बिताते हैं तो आप जानते होंगे कि यहां हर दिन ढेरों वीडियो पोस्ट होते हैं, जिनमें से कुछ मिनटों में ही वायरल हो जाते हैं। इन वीडियोज में कई मजेदार होते हैं तो कुछ चौंकाने वाले। इस समय जो वीडियो वायरल हो रहा है, वह एक खतरनाक लापरवाही का नतीजा दिखाता है। लोग खुद को वायरल करने के लिए किसी भी हद तक जाते हैं फिर चाहे उसमें उनके खुद की जान का जोखिम ही क्यों न हो। सोशल मीडिया पर हमेशा ही ऐसे वीडियोज वायरल होते हैं, जो अतरंगी होते हैं या फिर ये कहें कि जो सबसे अलग होते हैं। इसी की होड़ में लोग वायरल होने के लिए अजीबो-गरीब स्टंट करते नजर आते हैं। तो आज की इस खबर में हम भी आपको एक ऐसे ही वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

 

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक चलती ट्रेन से लटककर स्टंट कर रहा है। वह ट्रेन के डिब्बे के अंदर नहीं, बल्कि दो डिब्बों के बीच के छोटे हिस्से में खड़ा है। एक हाथ से किसी चीज को पकड़े हुए और दूसरा हाथ हवा में उठाकर वह ‘हर-हर महादेव’ बोल रहा है। उसी दौरान ध्यान न देने के कारण उसका चेहरा पास से गुजर रहे पोल से जोर से टकरा जाता है। खुशकिस्मती यह रही कि ट्रेन की रफ्तार ज्यादा नहीं थी, वरना हादसा जानलेवा हो सकता था। अब यह घटना शायद उस शख्स के लिए जिंदगी भर का सबक बन गई होगी।

वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर @Rawat_1199 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। कैप्शन में लिखा गया, “कैसी लापरवाही करते हैं लोग।” खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 1 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है। वीडियो देखने के बाद कई यूजर्स ने प्रतिक्रिया दी। एक ने लिखा,”अब तो इसे इतनी जोर से लगी है कि शायद कभी दोबारा ऐसा नहीं करेगा।” दूसरे यूजर ने कहा,”अच्छा हुआ बच गया, वरना सिर पर लगता तो गंभीर चोट आ सकती थी।” वहीं एक और ने कमेंट किया, “सही हुआ, ऐसे बेवकूफों के साथ यही होना चाहिए।” यह घटना फिर साबित करती है कि थोड़ी-सी रोमांच की चाह या सोशल मीडिया पर मशहूर होने की कोशिश कभी-कभी बहुत बड़ी कीमत वसूल सकती है।
और पढ़े  नेपाल बाढ़- नेपाल में अब तक 162 की मौत, 750+ लापता,चीनी मीडिया का दावा- तिब्बत में भी 558 लोग लापता
  • Related Posts

    बड़ी कार्रवाई- देश भर में 14 जगहों पर ED की छापेमारी,एनएचएआई में करोड़ों की फर्जी टोल वसूली का मामला

    प्रवर्तन निदेशालय ने बड़ी कार्रवाई करते हुए देशभर में 14 ठिकानों पर छापेमारी की है। यह छापेमारी एनएचएआई टोल प्लाजा पर फर्जी वसूली से जुड़े मामले में की गई है।…

    नेपाल बाढ़ त्रासदी- नेपाल में अब तक मृतकों का आंकड़ा 1127 के पार,4 हजार से अधिक लापता; मदद के लिए युवाओं ने बनाया संपर्क केंद्र

    नेपाल में बाढ़ के बाद हालात बदतर बने हुए हैं। हर दिन के साथ हताहतों की संख्या बढ़ती जा रही है, जबकि अभी भी हजारों लोग लापता हैं। वहीं, इस…