ब्रेकिंग: नैनीताल- भारी बारिश का रेड अलर्ट..कल 12 अगस्त को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी रहेंगे बंद ||

Spread the love

मौसम विज्ञान विभाग ने कई दौर की भारी से बहुत भारी बारिश होने की आशंका जताई है। पहाड़ से लेकर मैदान तक पिछले कई दिनों से बारिश जारी है। अब मंगलवार को बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है।

 

जिला प्रशासन ने सतर्कता बरतते हुए सभी शासकीय, अर्द्धशासकीय, निजी विद्यालयों (कक्षा 1 से 12 तक) और आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित कर दिया है। जिला मजिस्ट्रेट वंदना ने आदेश जारी कर कहा कि गर्जन, बिजली गिरने, तेज जल प्रवाह और संभावित भूस्खलन की आशंका के चलते यह निर्णय विद्यार्थियों की सुरक्षा के मद्देनजर लिया गया है।

प्रशासन ने मुख्य शिक्षाधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी को आदेश का कड़ाई से अनुपालन कराने के निर्देश दिए हैं, साथ ही चेतावनी दी है कि उल्लंघन की स्थिति में जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जाएगी। जिले के पर्वतीय और मैदानी क्षेत्रों में पहले से हो रही भारी बारिश के कारण नदी-नालों में उफान और संवेदनशील स्थानों पर भू-स्खलन का खतरा बढ़ गया है।


Spread the love
और पढ़े  रुद्रप्रयाग- रेलवे निर्माण कंपनी के बैचिंग प्लांट में लगी आग, ऊंची लपटें देख मचा हड़कंप
  • Related Posts

    देहरादून- BJP ने जारी की 18 विभागों के सयोंजकों की सूची, देखें किसे मिली किस विभाग की जिम्मेदारी

    Spread the love

    Spread the love भाजपा ने 18 विभागों मे सयोंजक और सह सयोंजकों की सूची जारी कर दी है। प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र…


    Spread the love

    रुद्रप्रयाग- रेलवे निर्माण कंपनी के बैचिंग प्लांट में लगी आग, ऊंची लपटें देख मचा हड़कंप

    Spread the love

    Spread the loveघोलतीर-नगरासू के पास रेलवे निर्माण कार्य में लगे बैचिंग प्लांट में शुक्रवार शाम अचानक आग लग गई। आग लगते ही प्लांट से ऊंची लपटें उठने लगीं। हालांकि कंपनी…


    Spread the love