रामनगर Accident: धनगढ़ी नाले में अनियंत्रित बस ने 5 बाइकों को कुचला, 2 लोगों की मौत, दो घायल,देखे विडियो..

 

रामनगर में धनगढ़ी नाले में अनियंत्रित बस (UK 04 PA 0422) ने नाले के किनारे खड़ी पांच बाइकों को टक्कर मारकर कुचल दिया। जिसमें ललित पाण्डे पुत्र बालादत्त पाण्डे निवासी दुर्गापुरी विजय टेंट हाउस के पास रामनगर और सत्यप्रकाश निवासी जसपुर ऊधमसिंह नगर घायल है। जिनका रामनगर अस्पताल में उपचार चल रहा है।

वहीं विरेन्द्र शर्मा (42) निवासी मनिला बिहार चोरपानी रामनगर और सुरेन्द्र सिंह पंवार (53) निवासी गंगोत्री बिहार कानिया को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बस ने बाइक संख्या UK 04K 1846, HP24C1860, UK18H 9373, UK 04T 1590 और UK 04T 7031 को टक्कर मारी थी। कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि बस को हिरासत में लिया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

 

 

और पढ़े  देहरादून: कांग्रेस की रणनीति, 23 से 25 अक्तूबर तक सभी विधानसभाओं में न्याय यात्रा, 27 को गैरसैंण में घेराव
  • Related Posts

    उत्तराखंड के मदरसों में शुक्रवार की छुट्टी रद्द, अब रविवार को होगा अवकाश

    उत्तराखंड में शिक्षा विभाग से मान्यता लेने वाले और मान्यता के लिए आवेदन करने वाले 206 मदरसों में अब शुक्रवार को साप्ताहिक अवकाश नहीं होगा। इनमें अन्य विद्यालयों की तरह…

    अंतिम चरण में चारधाम यात्रा: दर्शन के लिए उमड़ रही भीड़, बना नया रिकॉर्ड, श्रद्धालुओं का आंकड़ा 60 लाख पार

    चारधाम यात्रा अंतिम चरण में है। केदारनाथ व बदरीनाथ धाम में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की काफी भीड़ है। अब तक दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं का आंकड़ा 60 लाख पार…