अयोध्या- बाढ़ में बहनों के लिए फरिश्ता बने शिवेंद्र सिंह – राखी पर लौटाई सैकड़ों चेहरों की मुस्कान

Spread the love

 

कुदरत के कहर के बीच भी अगर इंसानियत जिंदा है, तो उसका सबसे बड़ा उदाहरण रक्षाबंधन पर देखने को मिला। अयोध्या के विकराल बाढ़ प्रभावित इलाकों में वरिष्ठ समाजसेवी एवं ब्लॉक प्रमुख संघ जिलाध्यक्ष शिवेंद्र सिंह सैकड़ों बहनों के लिए उस सच्चे भाई की तरह पहुंचे, जिसने उनके आंसुओं को खुशी में बदल दिया।

जब शहर में रक्षाबंधन का पर्व धूमधाम से मन रहा था, उसी समय शिवेंद्र सिंह नाव और ट्रैक्टर से होते हुए उन परिवारों तक पहुंचे जो बाढ़ के पानी में अपना सब कुछ खो चुके थे। वहां उन्होंने बहनों को मिठाई, उपहार, नगद धनराशि और पूरे परिवार को राहत सामग्री देकर यह साबित किया कि भाईचारा केवल खून का रिश्ता नहीं, बल्कि दिल से निभाया जाने वाला वादा है।
भावुक होते हुए शिवेंद्र सिंह ने कहा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रेरणा से हम यह संकल्प लिए हैं कि आपदा में फंसे हर भाई-बहन तक राहत और खुशियां पहुंचाएं। आने वाले दिनों में यह अभियान और बड़े स्तर पर चलाया जाएगा।”
स्थानीय लोगों ने कहा कुदरत ने रुलाया, लेकिन भाई ने फिर हंसा दिया।”
इस रक्षाबंधन, शिवेंद्र सिंह सिर्फ एक नाम नहीं रहे, बल्कि उम्मीद, भाईचारे और मानवता की मिसाल बन गए।


Spread the love
और पढ़े  संभल सीओ की चेतावनी- इतनी ही दिक्कत है तो ईरान चले जाओ, युद्ध लड़ो, सड़क पर नमाज पढ़ने पर भी कही ये बात
  • Related Posts

    UP- लोहिया अस्पताल में मरीज की मौत पर बवाल, परिजनों ने तोड़फोड़-मारपीट की

    Spread the love

    Spread the loveडॉ राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में मंगलवार सुबह सात बजे के करीब मरीज की मौत पर हंगामा और बवाल हुआ। 45 वर्षीय पुरुष को निमोनिया की शिकायत…


    Spread the love

    भाजपा नेता की हत्या- मॉर्निंग वॉक पर निकले थे राजकुमार, हमलावरों ने चाकू से 50 से 60 वारकर गोद डाला

    Spread the love

    Spread the loveगोरखपुर के चिलुआताल थाना इलाके के बरगदवा में मंगलवार की सुबह एक भाजपा नेता की निर्मम हत्या ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। मॉर्निंग वॉक पर निकले…


    Spread the love