गुंबद का लोकार्पण: मुख्यमंत्री ने विधानभवन के प्रवेश द्वार के गुंबद का किया लोकार्पण, बुलाई सर्वदलीय बैठक

 

उत्तरप्रदेश विधानमंडल के मानसून सत्र को लेकर राजधानी लखनऊ में रविवार को सर्वदलीय बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की। बैठक विधान भवन में की गई। इस दौरान कई बिंदुओं पर चर्चा हुई। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, मंत्री सुरेश खन्ना समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

बताते चलें कि यूपी विधानमंडल का मानसून सत्र सोमवार से शुरू हो रहा है। इससे पहले विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कार्यमंत्रणा समिति की बैठक बुलाई। वहीं दूसरी तरफ विधानसभा में एआई की भी पाठशाला लगेगी। इसमें विधायक अपने कामकाज में स्मार्टनेस लाने के लिए एआई का उपयोग सीखेंगे।

 

बैठक से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधान भवन के प्रवेश द्वार के नवीनीकृत गुम्बद का लोकार्पण किया। साथ ही विधान भवन के नवीनीकृत सभा मंडप का भी लोकार्पण किया। इसके अलावा नवीनीकृत सभा कक्ष संख्या-15 का उद्घाटन किया।

और पढ़े  कन्नौज में दर्दनाक हादसा: पिकनिक से लौट रही स्कूल बस को ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर, चार बच्चों की मौत, 35 घायल
  • Related Posts

    UP सरकार का आदेश जारी: पंचायतों का कार्यकाल 6 महीने बढ़ाने का आदेश जारी

    उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव एक बार फिर टल गए हैं। योगी सरकार ने ग्राम पंचायतों का कार्यकाल छह महीने के लिए और बढ़ाने आदेश जारी किया है। इसके साथ ही…

    UP: सपा-कांग्रेस में सीटों को लेकर तकरार, केशव बोले- हमारे पास पर्याप्त वोट,अगली बैठक की तिथि तय नहीं

    सपा-कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे को लेकर घमासान तेज हो गया है। कांग्रेस की तरफ से लगातार यह बात कही जा रही है कि उनकी अनदेखी हुई है। वहीं, केशव…