अमित हत्याकांड: हल्द्वानी- आरोपी ने बस 5 घंटे में  किया था काम तमाम..पुलिस ने 85 घंटे में ढूंढा सिर और हाथ, जानें मामला क्या है..

Spread the love

 

क तरह से ब्लाइंड मर्डर बन चुके गौलापार क्षेत्र में बच्चे की जघन्य हत्या का पर्दाफाश पुलिस के चुनौती बन गया था। आरोपी, संदिग्ध के रूप में पुलिस के गिरफ्त में था लेकिन उसकी जुबान बंद थी। जितना भी बोलता था वह भी नापतौल के। चार अगस्त को 12 बजे के करीब गायब हुआ 10 वर्षीय बच्चा पांच घंटे के अंदर ही वीभत्स हत्याकांड का शिकार बन चुका है। शातिर आरोपी ने शव को अलग अलग दबाया। धड़ 22 घंटे बाद तो शरीर का काटा गया हिस्सा सिर और हाथ 85 घंटे बाद यानी शनिवार को तड़के एक बजे के करीब पुलिस को मिला।

 

पर्दाफाश के दौरान जो तथ्य सामने आए उससे एक बात को स्पष्ट हो गई कि आरोपी पूरी तरह शातिर था। खुद को बचाने के लिए उसने हर जोर आजमाईश की। पुलिस भी पांच दिन तक उलझी ही। वह जानती तो सब थी लेकिन कड़ियां कैसे जुड़ें इसमें उसे मशक्कत करनी पड़ गई। बच्चा सोमवार को 12 बजे गायब हुआ और पांच घंटे में वह भी दिनदहाड़े आरोपी ने जघन्य हत्या की वारदात की और शव को टुकड़ों में कर गड्ढे में दबा दिया। बच्चे के परिजनों की मदद से पुलिस ने मंगलवार की सुबह दस बजे के करीब गड्ढे से बच्चे का अधूरा शरीर, जिसका सिर और हाथ गायब था, बरामद कर लिया। सिर और हाथ पुलिस शनिवार को तड़के एक बजे ढूंढ पाई। यानी 85 घंटों बाद। जबकि इस अवधि में बच्चें के परिजनों का गुस्सा भी सामने आया।

और पढ़े   देहरादून- उमड़ रही तीर्थयात्रियों की भीड़, 1 सप्ताह में एक हजार किलो प्लास्टिक कचरा निकला

 

कस्टडी में भी घूमाता रहा
पांच दिन से पुलिस की कस्टडी में होने के बाद भी आरोपी अपनी बातों में जांच टीम को उलझाए रखा। उसे तोड़ने के लिए पुलिस ने पूरी कोशिश की लेकिन कामयाबी छठवें दिन ही मिल पाई।

पांच दिन तक गौलापार में दहशत
इस घटना से गौलापार के लोग भी पांच दिन से दहशत में थे। अपने अपने बच्चों को लेकर उनके अंदर डर समा गया था। इसके अलावा हर दिन का घटनाक्रम उन्हें परेशान कर रहा था। लोग भी चाहते थे कि इस घटना का जल्द से जल्द पर्दाफाश हो।

क्या है पूरा मामला?
गौलापार के पश्चिमी खेड़ा गांव में 10 साल के बालक की गला काटकर हत्या कर दी। सोमवार से लापता बच्चे का शव मंगलवार को घर के पास ही एक खेत के गड्ढे से बरामद हुआ। उसका सिर और एक हाथ नहीं था। वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। परिजनों ने पड़ोस में रहने वाले एक युवक पर हत्या का शक जताया है। पुलिस ने मामले में चार लोगों को हिरासत में लिया है।

 

बरेली (यूपी) के आमोर गांव निवासी खूबकरण मौर्य करीब 15 साल से गौलापार के पश्चिमी खेड़ा में बंटाईदार का काम करते हैं। उन्होंने बताया कि वह परिवार के साथ यहीं झोपड़ी में रहते हैं। परिजनों के अनुसार उनका 11 साल का बेटा अमित मौर्य सोमवार दोपहर 12 बजे से लापता था। परिजनों ने काठगोदाम थाने में इसकी जानकारी दी। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो बच्चा गांव के ही संपन्न परिवार के घर की ओर जाता दिखाई दिया लेकिन वह वहां से लौटता हुआ नहीं नजर आया।

और पढ़े  टिहरी- गंगोत्री जा रहे यात्रियों से भरे टेंपो ट्रैवलर के हुए ब्रेक फेल, पहाड़ी से टकराया

परिजन पड़ोसी के यहां पूछताछ करने गए तो उन्होंने बच्चे को नहीं जानने की बात कही। संदेह होने पर पुलिस ने पड़ोसी परिवार के चार लोगों को हिरासत में ले लिया। काफी तलाश करने के बाद भी सफलता नहीं मिलने पर देर रात सर्च अभियान रोका गया। मंगलवार सुबह फिर तलाश शुरू हुई तो 11 बजे घर से करीब 20 मीटर दूर खेत में गड्ढे से बच्चे का शव बरामद हुआ। हत्या करने के बाद शव को कट्टे में डालकर गड्ढे में दफनाया गया था। लोगों ने कट्टा खोला तो शव बगैर सिर और एक हाथ (दायां) का था।


Spread the love
  • Related Posts

    देहरादून- मुख्य सचिव ने की समीक्षा, जागेश्वर धाम परियोजना में रोपवे को शामिल करने के निर्देश

    Spread the love

    Spread the love   मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने मंगलवार को प्रदेश में रोपवे निर्माण की प्रगति की समीक्षा की। बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने विभिन्न रोपवे प्रोजेक्ट्स की…


    Spread the love

    नई टिहरी- होमस्टे व्यवसाय को नए नियमों के दायरे में लाया गया, पहले नक्शा, फिर पंजीकरण

    Spread the love

    Spread the love   टिहरी जिले में तेजी से बढ़ रहे होमस्टे व्यवसाय को अब नए नियमों के दायरे में लाया गया है। पर्यटन विभाग ने होमस्टे पंजीकरण के लिए…


    Spread the love