चंपावत: देवीधुरा में 4 खाम, सात थोक आज खेलेंगे बगवाल

 

 

 मां वाराही धाम देवीधुरा के खोलीखांड दुबाचौड़ मैदान में शनिवार के दिन ऐतिहासिक बगवाल फूल और फलों से खेली जाएगी। चार खाम गहड़वाल, वालिक, लमगड़िया, चम्याल ओर सात थोक के रणबांकुरे बगवाल में शिरकत करेंगे। बगवाल के लिए बांस से बने फर्रे फूलों से सज गए हैं। शुभमुहूर्त पर दोपहर में बगवाल खेली जाएगी।

डीएम मनीष कुमार और एसपी अजय गणपति ने बताया कि बगवाल की सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं। मेला क्षेत्र 12 सेक्टरों में बांटा गया है। पुलिस की अलग-अलग टीमें मेला क्षेत्र में चप्पे-चप्पे पर तैनात की गई हैं। पूरे मेला क्षेत्र की सीसी टीवी कैमरे से निगरानी की जा रही है।

 

सीएमओ डॉ. देवेश चौहान ने बताया कि बगवाल के दिन चोटिल हुए रणबांकुरों और श्रद्धालुओं के तत्काल इलाज के लिए पीएससी देवीधुरा और मेला स्थल के पास प्राथमिक चिकित्सा शिविर लगाया है।

और पढ़े  देहरादून: DAV पीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव में बवाल, प्रत्याशियों को समर्थन देने पहुंचे कांग्रेसी गिरफ्तार
  • Related Posts

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…

    देहरादून: युवक की हत्या का खुलासा, पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर उजाड़ दिया अपना सुहाग, दोनों गिरफ्तार

    प्रेमनगर के मांडूवाला में डॉल्फिन कॉलेज के पास जंगल में मिले युवक के शव के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस ने हत्या के आरोप में मृतक की…