हल्द्वानी- जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए भाजपा का भरोसा दीपा दरम्वाल पर

Spread the love

 

 

जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए भाजपा ने नैनीताल जिले में दीपा दरम्वाल पर भरोसा जताते हुए उन्हें पार्टी का अधिकृत प्रत्याशी घोषित कर दिया है। इसके साथ ही टिकट को लेकर चल रही चर्चाओं पर विराम लग गया है। पार्टी ने युवा ब्रिगेड के स्थान पर अनुभव को तरजीह देते हुए दीपा दरम्वाल को जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी तक पहुंचाने के लिए चुनाव लड़ाने का फैसला किया।

जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने बताया कि पहली सूची में नैनीताल जिले की सामान्य सीट के लिए दीपा दरम्वाल का नाम घोषित हो गया है। दीपा ने देवलचौड़ बंदोबस्ती से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ा था। उनके पति आनंद सिंह दरम्वाल निवर्तमान जिला पंचायत उपाध्यक्ष हैं। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष की सीट के लिए दीपा का नाम पहले से ही चर्चा में आगे चल रहा था। उनके अलावा इस सीट पर ढोलीगांव से जीतकर आए बहादुर सिंह नगदली के साथ ही निर्विरोध निर्वाचित हुए सुमित नगदली के नामों की भी चर्चा थी। मगर पार्टी ने अनुभव को वरीयता देते हुए दीपा दरम्वाल को पार्टी से अधिकृत प्रत्याशी घोषित कर दिया था।

 

बेला की हार के बाद तय था दीपा का प्रत्याशी घोषित होना
हल्द्वानी। जिला पंचायत सदस्यों के चुनाव में इस बार हल्द्वानी में निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया ने रामणी आन सिंह सीट से चुनाव लड़ा था। तब यह माना जा रहा था कि जीत होने की स्थिति में उन्हीं की जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए दावेदारी रहेगी। दूसरी ओर निवर्तमान जिला पंचायत उपाध्यक्ष आनंद सिंह दरम्वाल की पत्नी दीपा दरम्वाल देवलचौड़ बंदोबस्ती से चुनाव लड़ रही थीं। दोनों की जीत की स्थिति में बेला, दीपा के बीच से ही जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रत्याशी का फैसला होता। मगर बेला तोलिया को छवि कांडपाल ने जिला पंचायत सदस्य का चुनाव हराया तो राजनीतिक समीकरण ही बदल गए। इसके बाद से यह बात सामने आ गई थी भाजपा दीपा को ही अपना प्रत्याशी बनाएगी। आखिर में यही हुआ और भाजपा ने एक तरह से अनुभव को तरजीह देते हुए उन्हें अधिकृत प्रत्याशी घोषित कर दिया।

और पढ़े  देहरादून: प्रदेश में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के 3211 पदों पर भर्ती शुरू, 29 जुलाई तक करें आवेदन

Spread the love
  • Related Posts

    उत्तराखंड हाईकोर्ट-हल्द्वानी में ओके होटल के अवैध हिस्से को 4 सप्ताह के भीतर हटाने के निर्देश

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड उच्च न्यायालय ने ओके होटल हल्द्वानी की सुधार याचिका का निस्तारण करते हुए आदेश दिया है कि होटल के अवैध निर्माण या अतिक्रमण की पैमाइश सड़क के केंद्र…


    Spread the love

    हल्द्वानी : गड्ढे से अनियंत्रित होकर नहर में गिरा ई-रिक्शा, चालक की मौत, हादसों को दावत दे रहीं खुली नहरें

    Spread the love

    Spread the loveशहर की खुली नहरें हादसों को दावत दे रही हैं। सुशीला तिवारी अस्पताल के पीछे की ओर सड़क के गड्ढे से बेकाबू हुआ ई-रिक्शा नहर में जा गिरा…


    Spread the love