उत्तरकाशी आपदा- अपडेट: अब तक 277 लोगों को किया गया रेस्क्यू, आपदा प्रभावितों को 5 लाख रुपये देगी राज्य सरकार

Spread the love

 

 

लापता लोगों की तलाश में धराली में हर तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है। सुबह से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।  277 लोगों को अभी तक निकाला जा चुका है।

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की दो महत्वपूर्ण घोषणाएं

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरकाशी के धराली गांव में हालिया आपदा से प्रभावित लोगों के पुनर्वास और राहत के लिए दो महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं। आपदा में पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त मकानों के लिए पांच लाख रुपये की तत्काल सहायता राशि दी जाएगी। वहीं समग्र पुनरुद्धार और आजीविका सुदृढ़ीकरण के लिए समिति का गठन किया जाएगा।

हर्षिल घाटी में  राहत और बचाव अभियान जारी

हर्षिल में रुके लोगों को निकालने के लिए शनिवार सुबह से ही यूकाडा तथा सेना के हेलीकॉप्टरों के माध्यम से रेस्क्यू अभियान  जारी है। 11 बजे तक हर्षिल से कुल 95 लोगों को मातली से 107 लोगों को चिन्यालीसौड़ लाया गया है। जिला प्रशासन द्वारा लोगों को मातली और चिन्यालीसौड़ से उनके गंतव्य के लिए रवाना किए जाने के भी प्रबंध किए गए हैं। शासन के वरिष्ठ अधिकारी विभिन्न स्थानों में राहत और बचाव कार्यों की मॉनीटरिंग करते हुए उन्हें संचालित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र से मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन रेस्क्यू अभियान की निगरानी कर रहे हैं। सहस्त्रधारा हेलीपैड, जौलीग्रांट एयरपोर्ट, मातली, हर्षिल तथा चिन्यालीसौड़ में तैनात शासन तथा जिला प्रशासन के अधिकारी पल-पल की अपडेट राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र को भेज रहे हैं।

11 लोगों को आज MI-17 से  देहरादून जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचाया गया

उत्तरकाशी के धराली आपदा के कारण गंगोत्री क्षेत्र में फंसे तीर्थयात्रियों का रेस्क्यू जारी है। उत्तरकाशी आपदा में फंसे 11 लोगों को आज MI-17 से  देहरादून जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचाया गया।

और पढ़े  श्रीनगर गढ़वाल- धारी देवी मंदिर परिसर में मोबाइल फोन पर रहेगी रोक, मेयर ने बैठक में लिया निर्णय

277 लोगों को रेस्क्यू किया गया

आज शनिवार दोपहर 12:00 बजे तक 170 लोगों को आईटीबीपी मातली लाया गया। जबकि 107 लोगों को हवाई पट्टी चिन्यालीसौड़। कुल 277 लोगों को रेस्क्यू कर लाया गया है।

डीएम कर रहे लगातार समीक्षा

जिलाधिकारी प्रशांत आर्य द्वारा धराली हर्षिल आपदा प्रभावित क्षेत्र में आपदा के बाद से ही लगातार कैंप किया हुआ है। जिलाधिकारी प्रशासनिक तत्परता को देखते हुए संबंधित अधिकारियों द्वारा प्रभावितों को दी जाने वाली सुविधाओं और सहायता की स्वयं निगरानी कर रहे है। जिलाधिकारी आपदा प्रभावित क्षेत्र में स्थापित किए गए राहत शिविरों का निरंतर निरीक्षण कर रहे हैं तथा प्रभावितों को भोजन, पेयजल, चिकित्सा जैसी मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता की भी लगातार समीक्षा कर रहे हैं।

मातली हेलीपैड पहुंची टिहरी सांसद

मातली हेलीपैड पर टिहरी सांसद माला लक्ष्मी राज्य शाह पहुंची और  रेस्क्यू कार्यों की जानकारी ली। इस दौरान हेलीपैड पर आपदा प्रभावित के धराली गांव की कुछ महिलाओं ने संसद से मुलाकात कर वहां फंसे स्थानीय लोगों को जल्द जल्द निकालने की गुहार लगाई। बताया कि जो लोग वहां फंसे हैं उनके पास अब खाने-पीने के लिए कुछ भी समान नहीं बचा हुआ है उनके होटल घर सब कुछ वहां तबाह हो चुके हैं।

सेना की विशेष श्वान टीमों को तैनात किया गया

हर्षिल और धराली में चल रहे मानवीय सहायता और आपदा राहत (एचएडीआर) अभियानों के तहत, ग्राउंड पेनेट्रेटिंग रडार (जीपीआर), ज़ेवर रडार और टोही रडारों के समन्वय से खोज कार्यों में सहायता के लिए भारतीय सेना की विशेष श्वान टीमों को तैनात किया गया है। श्वान टीमें पिछले तीन दिनों से सक्रिय रूप से खोज अभियानों में लगी हुई हैं और चुनौतीपूर्ण इलाके में लोगों का पता लगाने और समग्र बचाव प्रयासों में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं।

हर्षिल-धराली में बचाव कार्य तेजी से: डीजीपी दीपम सेठ

डीजीपी दीपम सेठ ने कहा कि आज सुबह मौसम साफ़ होने के कारण कई जीवित बचे लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है और वायुसेना और यूकाडा के माध्यम से बड़ी संख्या में रसद, राशन और आवश्यक सामग्री पहुंचाई गई है। हर्षिल-धराली में बचाव कार्य तेज़ हो गए हैं। हम आज बचे हुए यात्रियों और स्थानीय लोगों को निकालने की कोशिश कर रहे हैं। इसीलिए हमने आज सुबह ही अभियान शुरू कर दिया। भटवाड़ी और गंगनानी मार्गों को जल्द ही बहाल कर दिया जाएगा।

Spread the love
  • Related Posts

    हल्द्वानी- सक्षम महिला समर्थ भारत का सफल आयोजन।।

    Spread the love

    Spread the love  आज दिनांक 17 मार्च 2026 को तेजस्विनी जन सेवा समिति द्वारा महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य को लेकर महिला संवाद कार्यक्रम “सक्षम महिला समर्थ भारत” का आयोजन किया…


    Spread the love

    पौड़ी- जनपद पौड़ी में चार स्थानों पर आपदा मॉक ड्रिल, नदी उफान, भूस्खलन, बस हादसा और आग की घटनाओं पर परखा गया सिस्टम

    Spread the love

    Spread the love    आज मंगलवार को जनपद पौड़ी के चार अलग-अलग स्थानों पर आपदा मॉक अभ्यास आयोजित किया गया। इस दौरान बस दुर्घटना, नदी का जलस्तर बढ़ने, जंगल में…


    Spread the love