दिल्ली-एनसीआर में मूसलाधार बारिश- सड़कें बनीं तालाब, जनजीवन अस्त-व्यस्त

राष्ट्रीय राजधानी समेत एनसीआर में रात भर भारी बारिश हुई। इस वजह से रक्षाबंधन की सुबह कई इलाकों में जलभराव हो गया। मौसम विभाग ने दिन में और भी बारिश होने की संभावना जताई है।  शनिवार सुबह भारतीय मौसम विभाग ने उत्तर, पश्चिम, दक्षिण, दक्षिण-पूर्व और मध्य दिल्ली के कुछ हिस्सों में बिजली और गरज के साथ भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया, लेकिन बाद में इसे घटाकर यलो अलर्ट कर दिया। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

मौसम विभाग की ओर से साझा किए गए आंकड़ों के मुताबिक, शनिवार सुबह 8.30 बजे तक दिल्ली के प्राथमिक मौसम केंद्र सफदरजंग ने 78.7 मिमी, प्रगति मैदान में 100 मिमी, लोधी रोड में 80 मिमी, पूसा में 69 मिमी और पालम में 31.8 मिमी बारिश दर्ज की।

 

शुक्रवार देर रात 11 बजे से शुरू हुई बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दिलाई। इस दौरान दिल्ली-एनसीआर के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई। पंचकुइयां मार्ग, मथुरा रोड, शास्त्री भवन, आरके पुरम, मोती बाग, किदवई नगर और कई अन्य इलाकों में बारिश से भारी जलभराव हो गया।

दिल्ली-एनसीआर के कई हिस्सों में बारिश के कारण एम्स के पास यातायात ठप हो गया है। राजधानी में भारी बारिश के बाद बारापुला पुल के पास वाहनों की धीमी गति और जाम देखा गया। मूसलाधार बारिश के बाद दिल्ली के कई इलाकों में जलभराव हो गया है।

 

अभी होती रहेगी बारिश

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि 11-12 अगस्त 2025 को उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवाती परिसंचरण बनने की संभावना है, जो अगले 24 घंटों में मजबूत होकर देश के अंदरूनी हिस्सों में बढ़ेगा। इससे मानसून ट्रफ दक्षिण की ओर खिसकेगी, जिससे ब्रेक मानसून की स्थिति खत्म होगी और दिल्ली-एनसीआर में बारिश होगी।
बारिश का तापमान पर असर
इससे पहले शनिवार सुबह तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो औसत से 3.2 डिग्री कम रहा। ऐसे ही अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।
और पढ़े  दिल्ली ड्राफ्ट मतदाता सूची: बुराड़ी में 1.69 लाख नाम कटे, ओखला दूसरे नंबर पर, केजरीवाल ने चुनाव आयोग को घेरा
  • Related Posts

    अर्थव्यवस्था: अगस्त में ₹2 लाख करोड़ के पार पहुंचा GST कलेक्शन, यूपीआई लेनदेन में बना नया रिकॉर्ड

    त्योहारों के मौसम की शुरुआत और मजबूत घरेलू मांग के दम पर भारतीय अर्थव्यवस्था ने अगस्त 2026 में दृढ़ता दिखाई है। देश के आर्थिक स्वास्थ्य को दर्शाने वाले दो सबसे बड़े…

    इस्तीफा देकर भी सेवा में लौट सकते हैं IAS: चर्चा में यूपी कैडर की दिव्या मित्तल का मामला

    आईएएस की नौकरी छोड़ने वाले चाहे तो फिर सेवा में लौट सकते हैं। अगर समय रहते उनका मन बदल जाए तो आईएएस सेवा में लौटने का विकल्प खुला रहता है।…