ट्रिपल मर्डर दिल्ली में: करावल नगर में पति ने किया पत्नी और 2 बेटियों का कत्ल, वारदात के बाद आरोपी हुआ फरार

 

 

भारत की राजधानी दिल्ली तीन हत्याओं से दहल उठी। एक शख्स ने अपनी पत्नी और दो बेटियों को मार डाला। रक्षाबंधन के दिन हुई सनसनीखेज वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, दिल्ली के करावल नगर इलाके में प्रदीप नाम के एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और पांच और सात साल की दो बेटियों की हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार है।पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, शनिवार को सुबह लगभग 07:15 बजे करावल नगर पुलिस थाने में एक महिला और उसकी दो बेटियों की मौत की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस को लगभग 28 वर्षीय एक महिला और उसकी लगभग 7 और 5 वर्ष की दो बेटियां अपने कमरे में मृत मिलीं। अपराध और एफएसएल टीमों ने घटनास्थल से सबूत जुटाए। इसके साथ ही पुलिस ने आसपास के लोगों से मामले को लेकर पूछताछ की।

मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए जीटीबी अस्पताल भेजा गया। करवल नगर पुलिस थाने में धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतका के पति का पता लगाने के लिए टीमें तैनात की गई हैं। जांच जारी है।
और पढ़े  दिल्ली- नाबालिग किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म: कालकाजी मंदिर के पास 3 लोगों ने की दरिंदगी, मुठभेड़ में एक आरोपी घायल
  • Related Posts

    बड़ी खबर: मोबाइल यूजर्स के लिए राहत भरी खबर, 28 की बजाय 30 दिनों के होंगे वैलिडिटी प्लान

    भारत के करोड़ों प्रीपेड मोबाइल उपभोक्ताओं के लिए एक बेहद शानदार खबर सामने आई है। अब आपको हर 28 दिन में अपना फोन रिचार्ज कराने की झंझट से मुक्ति मिलने…

    आज कैसा रहेगा मौसम?: UP के शहरों के लिए रेड अलर्ट, ओडिशा में बारिश-बाढ़ से हड़कंप, छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद

    देश के कई राज्यों में हो रही बारिश ने चिंता बढ़ा दी है। खासकर ओडिशा, छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया…