2025 रक्षाबंधन: रक्षाबंधन पर कई वर्षों बाद ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत

Spread the love

 

सावन महीने की पूर्णिमा तिथि पर देशभर में रक्षाबंधन मनाया जाता है। इस दिन सभी बहनें भाई की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हुए उसे राखी बांधती हैं। साथ ही परिवार की सुख-समृद्धि, रिश्तों में प्रेम-विश्वास के लिए दान-दक्षिणा जैसे पुण्य कार्य भी संपन्न किए जाते हैं। इस वर्ष 9 अगस्त 2025, शनिवार को रक्षाबंधन है। इस तिथि पर सर्वार्थ सिद्धि और शोभन योग का संयोग बना हुआ है। इसके अलावा इस दिन ग्रह-नक्षत्रों की विशेष स्थिति भी बनी रहेगी।

दरअसल, राखी के पर्व पर न्याय के देवता शनि मीन और सूर्य कर्क राशि में रहेंगे। इसके अलावा मन के कारक चंद्रमा मकर में अपना स्थान लेंगे। वहीं ग्रहों के राजकुमार बुध कर्क व गुरु और शुक्र मिथुन में बने रहेंगे। यही नहीं छाया ग्रह राहु कुंभ और केतु सिंह में मौजूद होंगे। संयोग की बात यह है कि इस बार राखी पर भद्रा का साया भी नहीं रहेगा। ज्योतिषियों के मुताबिक रक्षाबंधन पर यह दुलर्भ संयोग कई वर्षों के बाद बन रहा है, जो कुछ राशि वालों के लिए कल्याणकारी साबित होगा। आइए इनके नाम जानते हैं..

तुला राशि 


तत्व: वायु
स्वामी ग्रह: शुक्र
स्वभाव: सौम्य, न्यायप्रिय, सामाजिक, संतुलित।

ग्रहों का यह संयोग तुला राशि वालों के लिए खास रहेगा। आपके सभी अटके काम मनचाहे तरीकों से पूरे होंगे। परिवार में शुभचिंतकों और स्वजनों से आपको पूरा सहयोग प्राप्त होगा। नए कारोबार को शुरु करने की कामना पूरी होती नजर आएगी। घर में नया वाहन आने से खुशियां बनी रहेगी। कामकाजी महिलाओं के लिए समय और भी लाभकारी रहेगा। आपके कार्यक्षेत्र में विशेष सफलता के योग बनेंगे। संतान के साथ संबंधों में सुधार होगा। आय में तेजी से वृद्धि होगी।

और पढ़े  चुनाव से पहले IT की कार्रवाई- TMC विधायक देबाशीष कुमार पर कसा शिकंजा, कोलकाता में घर-दफ्तर छापेमारी
मकर राशि 


तत्व: पृथ्वी
स्वामी ग्रह: शनि
स्वभाव: मेहनती, धैर्यशील, अनुशासित, लक्ष्यपरक।

मकर राशि वालों के लिए यह संयोग व्यापार में लाभ लेकर आया है। इस दौरान आप जिस भी काम में हाथ लगाएंगे, आपको उसमें ही सफलता मिलेगी। संगीत, लेखन, नृत्य और ड्रामा के क्षेत्र में काम करने वालों का वेतन बढ़ सकता है। आपको विशेष तरह का लाभ मिलता हुआ दिखाई देगा। करियर-कारोबार के सिलसिले में कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्र एकाग्र मन से पढ़ाई करेंगे, जिसका मनचाहा फल अवश्य मिलेगा।

कुंभ राशि 


तत्व: वायु
स्वामी ग्रह: गुरु, शनि (पारंपरिक), यूरेनस (आधुनिक)
स्वभाव: नवीन विचारक, स्वतंत्र, सामाजिक, मानवतावादी।

कुंभ राशि वालों के रिश्ते में चल रही समस्याएं समाप्त होंगी। कारोबार भी पटरी पर लौटता हुआ नजर आएगा। मार्केट में फंसा हुआ धन निकल आएगा। बड़े अधिकारी आपके कामकाज की तारीफ करते हुए आपके पद एवं जिम्मेदारियों में वृद्धि कर सकते हैं। यही नहीं प्रमोशन के लिए भी चुना जा सकता है। पैतृक संपत्ति मिलने के भी योग बन रहे हैं। घर में पार्टी का आयोजन होगा। विवाह का योग बनेगा। दोस्तों के साथ अच्छा समय आप बिताएंगे।


Spread the love
  • Related Posts

    होर्मुज में बिगड़े हालात: ईरानी सेना ने भारत आ रहे इस जहाज को बनाया बंधक, 3 पर की गोलीबारी

    Spread the love

    Spread the loveदुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री रास्ते होर्मुज जलडमरूमध्य में एक बार फिर बारूद की गंध फैल गई है। बुधवार को ईरानी सेना ने अंतरराष्ट्रीय जलसीमा से गुजर रहे…


    Spread the love

    Weather- दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में लू के थपेड़े, पूर्वोत्तर में बारिश का अलर्ट

    Spread the love

    Spread the loveउत्तर-पश्चिम भारत में तापमान तेजी से बढ़ने लगा है और दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में लू का असर साफ दिख रहा है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार,…


    Spread the love