केली मैक का निधन- “वॉकिंग डेड” फेम एक्ट्रेस केली मैक का निधन, महज 33 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

Spread the love

 

भिनेत्री केली मैक का निधन हो गया है। उनकी उम्र महज 33 वर्ष थी। ‘द वॉकिंग डेड’ और ‘शिकागो मेड’ जैसे प्रोजेक्ट्स में काम के जरिए उन्होंने दर्शकों के बीच लोकप्रियता बटोरी। केली के निधन की खबर से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में शोक की लहर है। केली मैक का निधन शनिवार 02 अगस्त को हुआ। उन्होंने अपने जन्मस्थान सिनसिनाटी में आखिरी सांस ली।

बहन ने की केली के निधन की पुष्टि
डेडलाइन के रिपोर्ट के अनुसार अभिनेत्री केली मैक ग्लियोमा से जूझ रही थीं। केली के निधन की पुष्टि उनकी बहन ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए की है। पोस्ट में उन्होंने लिखा है, ‘बहुत दुख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि हमारी प्यारी केली का निधन हो गया है। एक चमकता सितारा इस दुनिया से उस पार चला गया, जहां अंततः हम सभी को जाना ही होगा’।

 

बीते महीने मनाया 33वां जन्मदिन
केली का जन्म 10 जुलाई 1992 को हुआ। इसी साल बीते महीने उन्होंने अपना 33वां जन्मदिन मनाया। केली ने कम उम्र में ही अभिनय की दुनिया में दस्तक दे दी थी। उनके निधन की खबर से फैंस को स्तब्ध हैं। सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।


Spread the love
और पढ़े  पश्चिम बंगाल में हिंसा- बंगाल में चुनाव बाद हिंसा जारी, पानीहाटी में बम फेंका, 5 भाजपा कार्यकर्ता घायल
  • Related Posts

    पीएम मोदी बोले- पेट्रोलियम उत्पादों का संयम से करें इस्तेमाल’, इससे विदेशी मुद्रा की होगी बचत

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम एशिया में चल रहे भारी तनाव और युद्ध के माहौल के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से एक बहुत बड़ी अपील की है। रविवार को तेलंगाना…


    Spread the love

    बांग्लादेश HC ने हिंदू साधु चिन्मय दास की जमानत याचिका खारिज की, हत्या मामले में जारी रहेगा ट्रायल

    Spread the love

    Spread the loveबांग्लादेश में हिंदू संत ब्रह्मचारी चिन्मय कृष्ण दास को बड़ा झटका लगा है। देश के हाईकोर्ट ने रविवार को उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी। अदालत ने कहा…


    Spread the love