Chain Snatching: महिला सांसद से चैन छीनने वाले आरोपी को आखिरकार पुलिस ने किया गिरफ्तार, 20 से ज्यादा मामले हैं दर्ज

Spread the love

 

 

क्षिणी जिला पुलिस ने महिला सांसद सुधा आर की चैन छीने वाले आरोपी रावत को मंगलवार रात को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर 20 से ज्यादा मामले दर्ज हैं और वह दक्षिणी दिल्ली के हरकेश नगर का रहने वाला है। आरोपी ने अकेले ही वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस अधिकारियों के अनुसार वह ज्यादातर अकेली चेन झपटमरी की वारदातों को अंजाम देता था।

आरोपी रावत ने महिला सांसद की करीबन 4 तोले की सोने की चेन उस समय छीन ली थी जब वह महिला साथी के साथ पोलैंड एंबेसी के पास सुबह की सैर के लिए निकली थी । इस मामले में चाणक्यपुरी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना  शुरू कर दिया था। देर रात तक आरोपी सफदरजंग हॉस्पिटल के सामने से जाते हुए ट्रैक हुआ था।

 

जब मामला दक्षिण दिल्ली में पहुंचा तो दक्षिण जिला पुलिस सक्रिय हो गई। इसके बाद दक्षिण जिले के वाहन चोरी निरोधक दस्ते ने आरोपी रावत को हरकेश नगर से गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी एक दिन में झपटमारी की कई वारदातों को अंजाम देता था और अकेले ही वारदात करता था। आरोपी का कहना है कि उसे पता नहीं था कि वह महिला संसद की चेन छीन रहा है।


Spread the love
और पढ़े  संसद का मानसून सत्र- विपक्ष के हंगामे के बीच लोकसभा कल तक के लिए स्थगित, राज्यसभा में कामकाज जारी
  • Related Posts

    संसद का मानसून सत्र- लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही दोबारा शुरू, दोनों सदनों में भारी हंगामा

    Spread the love

    Spread the loveसंसद के मानसून सत्र के आखिरी दो दिन शेष हैं। मानसून सत्र का 18वां दिन भी हंगामे की भेंट चढ़ गया है। दोनों सदनों की कार्यवाही को दोपहर…


    Spread the love

    कल कुछ नहीं होगा: खरगे ने छात्रों पर पुलिस कार्रवाई पर शाह से मांगा जवाब, कहा- संसद में जारी रहेगा विरोध

    Spread the love

    Spread the loveकांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से जवाब की मांग की। उन्होंने कहा कि विपक्ष संसद…


    Spread the love