अल्मोड़ा- क्वारब में एनएच का एक हिस्सा टूटा, आवाजाही हुई ठप, 45 किमी फेरा लगाकर वाया रानीखेत के रास्ते हल्द्वानी गए वाहन

Spread the love

हाड़ के तीन जिलों की लाइफ लाइन क्वारब पर अल्मोड़ा-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग का एक हिस्सा नदी की तरफ धंस गया। छह घंटे एनएच में वाहनों की आवाजाही बंद रही। इस दौरान अल्मोड़ा से जाने वाले वाहन 45 किमी फेरा खाकर वाया रानीखेत के रास्ते हल्द्वानी गए। बसों में यात्रियों को 100 रुपये और टैक्सी में 200 रुपये अतिरिक्त किराया पड़ा।

रविवार सुबह एक ट्रक अल्मोड़ा से हल्द्वानी की ओर जा रहा था। भारी वाहन की आवाजाही से एनएच का एक हिस्सा भरभराकर नदी की तरफ टूट गया। इससे ट्रक फंस गया। किसी तरह फंसे ट्रक को निकाला गया। इसके बाद वहां जाम में फंसे वाहनों को निकाला गया। सड़क धंसने के बाद करीब 6:30 बजे से एनएच में वाहनों की आवाजाही ठप हो गई।

 

एनएच बंद होने से अल्मोड़ा से हल्द्वानी जाने वाले वाहन वाया रानीखेत के रास्ते गए। यात्रियों को 50 किमी का अतिरिक्त फेरा लगाना पड़ा। केमू की बस में 210 की जगह 310 रुपये, टैक्सी में 400 की जगह 600 रुपये किराया चुकाना पड़ा। पिथौरागढ़ से हल्द्वानी जाने वाले वाहन वाया शहरफाटक के रास्ते हल्द्वानी गए। अल्मोड़ा, बागेश्वर व पिथौरागढ़ जिलों के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। एनएच के अधिकारियों ने सड़क का चौड़ीकरण किया। इस दौरान पहाड़ी से भी रुक-रुक कर मलबा गिरा। करीब 12.32 बजे एनएच यातायात के लिए खुला और वाहनों की सीधे आवाजाही शुरू हुई।

दूसरे रास्ते से जाने पर हुई देरी, छूट गई ट्रेन
एनएच बंद रहने से अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़ से हल्द्वानी जाने वाले यात्री समय पर नहीं पहुंच पाए। कई यात्रियों की ट्रेन छूट गई। यात्री सुमन गोस्वामी ने बताया कि वाया रानीखेत के रास्ते हल्द्वानी पहुंचने पर काफी विलंब हो गया। इससे ट्रेन छूट गई।

भारी वाहनों की आवाजाही से एनएच को लगातार खतरा बना हुआ है। मार्ग का चौड़ीकरण एनएच को यातायात के लिए सुचारू किया गया। – अशोक कुमार चौधरी, ईई, एनएच खंड रानीखेत।

और पढ़े  नैनीताल हाईकोर्ट- लैब तकनीशियनों को संशोधित वेतनमान देने का दिया आदेश, HC ने राज्य सरकार की ओर से दायर अपील को खारिज किया

Spread the love
  • Related Posts

    देहरादून- मुख्य सचिव ने की समीक्षा, जागेश्वर धाम परियोजना में रोपवे को शामिल करने के निर्देश

    Spread the love

    Spread the love   मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने मंगलवार को प्रदेश में रोपवे निर्माण की प्रगति की समीक्षा की। बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने विभिन्न रोपवे प्रोजेक्ट्स की…


    Spread the love

    नई टिहरी- होमस्टे व्यवसाय को नए नियमों के दायरे में लाया गया, पहले नक्शा, फिर पंजीकरण

    Spread the love

    Spread the love   टिहरी जिले में तेजी से बढ़ रहे होमस्टे व्यवसाय को अब नए नियमों के दायरे में लाया गया है। पर्यटन विभाग ने होमस्टे पंजीकरण के लिए…


    Spread the love