बाढ़ में लापता हुए हमीरपुर के सपा सांसद अजेंद्र सिंह राजपूत, खोजने वाले को 150 रुपये का इनाम, सोशल मीडिया पर पोस्टर वायरल

 

मीरपुर-महोबा-तिंदवारी लोकसभा क्षेत्र से सपा सांसद अजेंद्र सिंह राजपूत जिले में आई बाढ़ के दौरान अपने क्षेत्र से नदारद हैं। बाढ़ पीड़ितों से मिलने न पहुंचने पर नाराज लोगों ने सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। फेसबुक पर एक पोस्ट वायरल हो रही है, जिसमें सांसद को “लापता” बताया गया है।

उन्हें खोजकर लाने वाले को 150 रुपये का इनाम देने की बात कही गई है। पिछले तीन दिनों से जिले के कई इलाके बाढ़ की चपेट में हैं। इस दौरान केंद्रीय जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, जलशक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद, सदर विधायक डॉ. मनोज प्रजापति और नगर पालिका अध्यक्ष कुलदीप निषाद जैसे नेता लगातार बाढ़ पीड़ितों से मिलकर उनकी समस्याओं का जायजा ले रहे हैं।

 

पक्ष और विपक्ष दोनों तरफ से आ रहे हैं कमेंट

लेकिन, सपा सांसद अजेंद्र सिंह राजपूत की तरफ से न तो कोई खबर ली गई है और न ही वे बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में गए हैं। इसी से नाराज होकर लोगों ने सोशल मीडिया के जरिए अपना गुस्सा जाहिर किया है। इस पोस्ट पर पक्ष और विपक्ष दोनों तरफ से कमेंट आ रहे हैं।

और पढ़े  अंकित बालियान हत्याकांड: 66 सेकंड की फुटेज में कत्ल का मंजर, 22 सेकंड में खत्म हुई जिंदगी
  • Related Posts

    अयोध्या: राम मंदिर ट्रस्ट के नवनियुक्त पदाधिकारियों की पहली बैठक शुरू, नई व्यवस्था पर मंथन

    श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में नई जिम्मेदारियां तय होने के बाद गुरुवार को नवनियुक्त पदाधिकारियों की पहली बैठक शुरू हो गई है। रामघाट स्थित कार्यशाला के श्रीराम जन्मभूमि क्षेत्र…

    बीसीसीआई की समीक्षा बैठक, कप्तान-कोच बोर्ड मुख्यालय पहुंचे,लिए जा सकते हैं बड़े फैसले

    भारतीय वनडे और टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल, टी20 टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर, मुख्य कोच गौतम गंभीर और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) के प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण गुरुवार को…