Alert: काशी में 3 हजार से ज्यादा मंदिर डूबे, हजारों की आबादी इस बाढ़ से बेबस,देखें बाढ़ का हाल

Spread the love

 

वाराणसी में में गंगा खतरे के निशान 71.26 को पार गई है। इस कारण जहां 84 घांटों का संपर्क टूट गया है, वहीं इसके किनारे तीन हजार से ज्यादा मंदिर डूब गए हैं। शीतला घाट पर मां का मंदिर भी जलमग्न हो गया है। जल पुलिस की चाैकी भी पानी में डूब चुकी है। वहीं, जिलाधिकारी ने आबादी क्षेत्र में जाकर यहां का हाल जाना।

आसपास के लोगों ने अंदेशा जताया कि अगर इसी तरह के हालात रहे तो सभी सीढि़यां भी डूब जाएंगी। बीते शनिवार की रात 12 बजे गंगा का जलस्तर 71.71 मीटर पहुंच गया। 84 घाटों को डुबोने के बाद अब गंगा शहर में प्रवेश कर चुकी हैं।

Flood Alert three thousand temples submerged in Kashi thousands of people helpless waters overflow on roads

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार से गंगा 14 सीढ़ी नीचे हैं। दशाश्वमेध घाट की तीन सीढि़यां बची हैं। शीतला घाट पर मंदिर पूरी तरह से पानी में समाहित हो चुका है और सिंधिया घाट पर रत्नेश्वर महादेव के मंदिर के शिखर का कुछ हिस्सा ही नजर आ रहा है। नमो घाट पर बने स्क्ल्पचर भी डूब गए हैं। लोग घरों में फंसे हैं।

 

अस्सी घाट पर गंगा का पानी सड़क पर बह रहा है। जगन्नाथ मंदिर के गेट के पास पहुंच गया है। बढ़ती भीड़ को देख पुलिस ने बैरिकेडिंग कर दी है। सामनेघाट स्थित अघोर फाउंडेशन के पास से महेशनगर कॉलोनी में पानी आ गया है। पूरे शहर में 50 हजार लोग बाढ़ से प्रभावित हैं।

Flood Alert three thousand temples submerged in Kashi thousands of people helpless waters overflow on roads

 

हजारों की आबादी बाढ़ के आगे बेबस : गंगा और वरुणा नदी में लगातार बढ़ते जलस्तर ने तटीय इलाकों के हजारों लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। शनिवार को वरुणा नदी में सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक 12 फीट बढ़ाव रिकॉर्ड किया गया।

और पढ़े  होटल में प्रेमी के जीजा को देख प्रेमिका ने छिपने के लिए चुनी ऐसी जगह, कोई सोच भी नहीं सकता

Spread the love
  • Related Posts

    मोदी सरकार के 12 साल: CM योगी बोले- पीएम मोदी ने देश को पॉलिसी पैरालिसिस और भ्रष्टाचार के दौर से बाहर निकाला

    Spread the love

    Spread the loveकेंद्र में मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम में लोकभवन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मीडिया को संबोधित किया और प्रदर्शनी का उद्धाटन किया।…


    Spread the love

    अयोध्या- राम मंदिर के दान में गबन पर सियासत: ‘पहले जमीन घोटाला, अब चढ़ावे में चोरी’, गोपनीय ढंग से गड़बड़ी की जांच

    Spread the love

    Spread the loveराम मंदिर की दान राशि में कथित गड़बड़ी और गबन के आरोपों को लेकर चर्चा लगातार तेज है, लेकिन इस पूरे मामले पर ट्रस्ट के शीर्ष ट्रस्टी अब…


    Spread the love