बाढ़ में लापता हुए हमीरपुर के सपा सांसद अजेंद्र सिंह राजपूत, खोजने वाले को 150 रुपये का इनाम, सोशल मीडिया पर पोस्टर वायरल

 

हमीरपुर-महोबा-तिंदवारी लोकसभा क्षेत्र से सपा सांसद अजेंद्र सिंह राजपूत जिले में आई बाढ़ के दौरान अपने क्षेत्र से नदारद हैं। बाढ़ पीड़ितों से मिलने न पहुंचने पर नाराज लोगों ने सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। फेसबुक पर एक पोस्ट वायरल हो रही है, जिसमें सांसद को “लापता” बताया गया है।

उन्हें खोजकर लाने वाले को 150 रुपये का इनाम देने की बात कही गई है। पिछले तीन दिनों से जिले के कई इलाके बाढ़ की चपेट में हैं। इस दौरान केंद्रीय जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, जलशक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद, सदर विधायक डॉ. मनोज प्रजापति और नगर पालिका अध्यक्ष कुलदीप निषाद जैसे नेता लगातार बाढ़ पीड़ितों से मिलकर उनकी समस्याओं का जायजा ले रहे हैं।

 

पक्ष और विपक्ष दोनों तरफ से आ रहे हैं कमेंट

लेकिन, सपा सांसद अजेंद्र सिंह राजपूत की तरफ से न तो कोई खबर ली गई है और न ही वे बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में गए हैं। इसी से नाराज होकर लोगों ने सोशल मीडिया के जरिए अपना गुस्सा जाहिर किया है। इस पोस्ट पर पक्ष और विपक्ष दोनों तरफ से कमेंट आ रहे हैं।

और पढ़े  मौसम का मिजाज: मौसम विभाग बोला- आज ओडिशा में भारी बारिश के आसार, तटीय जिलों में हाई अलर्ट, मछुआरों के लिए सलाह
  • Related Posts

    एशियन गेम्स 2026: शूटिंग में भारत का पहला स्वर्ण, 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन में मिला रजत,कमलजीत-सुरुचि का कमाल

    एशियन गेम्स के छठे दिन यानी शुक्रवार को पदक मुकाबलों का रोमांच बढ़ने वाला है। भारत के लिए यह दिन काफी व्यस्त रहने वाला है और पदक तालिका में बढ़त…

    पश्चिम एशिया संघर्ष: होर्मुज खोलने और बातचीत के लिए ईरान का अमेरिका को प्रस्ताव

    ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष को खत्म करने के लिए सात दिन की योजना पेश करने की बात कही है। न्यूयॉर्क टाइम्स…