टीएचडीसी बैराज- ज्योतिर्मठ: विष्णुगाड़ पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना स्थल पर हुआ भूस्खलन,8 मजदूर घायल, अस्पताल में भर्ती

 

चमोली जिले के ज्योतिर्मठ के हेलंग में टीएचडीसी की ओर से निर्माणाधीन विष्णुगाड़ पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना के डेम साइट पर शनिवार को भूस्खलन हो गया है। जिससे परियोजना निर्माण कार्य कर रहे आठ लोग घायल हो गए थे। घटना की सूचना मिलने पर तहसील प्रशासन, पुलिस, एसडीआरएफ और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची। जहां रेस्क्यू कर सभी घायलों को चिकित्सालय में भर्ती करा दिया गया है।

जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने बताया कि हेलंग में हुई घटना के दौरान किसी भी व्यक्ति के हताहत होने की सूचना नहीं है। घटना में आठ लोगों के घायल हुए हैं। चार लोगों का टीएचडीसी चिकित्सालय में उपचार किया जा रहा है। जबकि गंभीर रूप से घायल दो लोगों को स्वामी विवेकानंद अस्पताल पीपलकोटी में उपचार किया जा रहा है। वहीं पीपलकोटी में ही एक व्यक्ति का प्लास्टर करवाया जा रहा है। जबकि एक गंभीर घायलों को मेडिकल कालेज श्रीनगर रेफर किया जा रहा है।

और पढ़े  हादसा: नैनीताल जा रहे दंपति की कार और डंपर की भिड़ंत...पति की मौत, पत्नी घायल, बास्केटबॉल खिलाड़ी था मृतक
  • Related Posts

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…

    उत्तराखंड: राज्यसभा चुनाव के लिए उत्तराखंड से BJP के प्रत्याशी का नाम घोषित, दिनेश आर्य को टिकट

    भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने आज राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम का एलान कर दिया है। भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए उत्तराखंड से दिनेश आर्य को…