देहरादून- 3 अगस्त को होगी पुलिस कांस्टेबल भर्ती की परीक्षा,जारी हुए एडमिट कार्ड, यहां से करें डाउनलोड

Spread the love

 

त्तराखंड में पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा तीन अगस्त को होगी। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने इसके प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। आयोग के सचिव डॉ. शिव कुमार बरनवाल के मुताबिक, पुलिस विभाग में कांस्टेबल पुरुष, पीएसी के 2000 पदों पर भर्ती के लिए 24 फरवरी से चार अप्रैल के बीच शारीरिक मापजोख एवं दक्षता परीक्षा कराई गई थी। इसमें सफल होने वाले अभ्यर्थियों की सूची बुधवार को आयोग की वेबसाइट पर जारी कर दी गई।

 

चुने गए अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा तीन अगस्त को सुबह 11 से दोपहर एक बजे की पाली में होगी। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। किसी को डाक के माध्यम से एडमिट कार्ड नहीं भेजे जाएंगे।

पर्यवेक्षक कैनिंग भर्ती का रिजल्ट जारी, अभिलेख सत्यापन सात को
आयोग ने खाद्य प्रसंस्करण विभाग में पर्यवेक्षक कैनिंग एवं पर्यवेक्षक पाककला के रिक्त पदों के लिए 31 मई को लिखित परीक्षा कराई थी। चार जून को पहली उत्तर कुंजी जारी की गई थी, जिस पर आपत्तियां ली गईं। इसके बाद आयोग ने बृहस्पतिवार को आयोग ने रिजल्ट जारी कर दिया। चुने गए अभ्यर्थियों के अभिलेख सत्यापन सात अगस्त को होगा। अभ्यर्थियों को अपने मूल दस्तावेज के साथ आयोग कार्यालय पहुंचना होगा। इसकी पूरी जानकारी आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।


Spread the love
और पढ़े   देहरादून- बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दिए सोशल मीडिया पर एहतियात बरतने के निर्देश, पूछा कैसे जीतेंगे चुनाव
  • Related Posts

    देवाल: Accident: डरा या रोया नहीं, छह साल के मयंक ने दिखाई हिम्मत, मां समेत 2 लोगों की ऐसे बचाई जान

    Spread the love

    Spread the love   चमोली में देवाल विकासखंड के ल्वाणी के समीप हुई कार दुर्घटना से पूरा क्षेत्र सदमे है। लेकिन इस घटना में घायल हुए छह वर्षीय मयंक के साहस…


    Spread the love

    मन की बात: CM धामी ने बालिकाओं के साथ सुनी पीएम मोदी के मन की बात, फिर किया छात्राओं से संवाद

    Spread the love

    Spread the loveमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री आवास पर नेताजी सुभाष चन्द्र बोस आवासीय बालिका छात्रावास की बालिकाओं के साथ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मन की बात…


    Spread the love