Accident- स्कूल जा रही आर्मी वैन में घुसा तेज रफ्तार कैंटर, मची चीख-पुकार, एक छात्रा की मौत, पांच घायल

 

 

मेरठ के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। छात्र-छात्राओं को स्कूल लेकर जा रही आर्मी की वैन में तेज रफ्तार कैंटर ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में छात्रा आर्या सिरोही की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य बच्चे घायल हो गए। सभी घायलों को मिलिट्री अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज कराया जा रहा है। मृतक छात्रा किस कक्षा में पढ़ती है इसकी अभी पुष्टि नहीं हो सकी है। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल की ओर दौड़ पड़े।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वैन बच्चों को लेकर स्कूल की ओर जा रही थी, तभी सामने से आए तेज रफ्तार कैंटर ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वैन के परखच्चे उड़ गए और वैन में सवार छात्र छात्राओं में चीख-पुकार मच गई।
बताया गया कि कैंटर ओवरलोडेड था। तेज रफ्तार के साथ वह सीधा वैन में जा घुसा। वहीं टक्कर लगने से स्कूल वैन का कचूमर हो गया। हादसे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वहीं मृतका आर्या के परिवार में मातम का माहौल है।
और पढ़े  मायावती का एलान: अब आकाश आनंद के जिम्मे होंगी जनसभाएं-सम्मेलन, ईशान को दी गई दिल्ली की जिम्मेवारी
  • Related Posts

    अयोध्या- विसर्जन में विधायक की झंडी ने बढ़ाई सियासी हलचल, भाजपा के भीतर शुभ-अशुभ के चर्चे तेज

          पूर्व महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा के सोशल मीडिया पर चल रही है फोटो दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर जीआईसी परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उस…

    शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार,फरार होने के बाद बदलती रही लोकेशन

    श्रद्धा दुबे आखिरकार गिरफ्तार हो गई। 9 अक्तूबर की रात में शिवा शर्मा की मौत की खबर आती है। यह घटना उसी के फ्लैट में हुई थी। इसके बाद से वह…