अयोध्या- कंचन भवन में गूंजे वैदिक मंत्र, पीठाधीश्वर महंत विजय दास ने सपरिवार किया रुद्राभिषेक

Spread the love

 

 

श्रीकंचन भवन आश्रम में आज आध्यात्मिक ऊर्जा से परिपूर्ण वातावरण के बीच एक विशेष रुद्राभिषेक अनुष्ठान संपन्न हुआ। कंचन भवन के पीठाधीश्वर पूज्य महंत विजय दास महाराज ने अपने सपरिवार भगवान शिव की आराधना करते हुए ठाकुर जी के समक्ष पूर्ण श्रद्धा और विधि-विधान से रुद्राभिषेक किया।
अनुष्ठान के दौरान वैदिक ऋचाओं की दिव्य ध्वनि से पूरा आश्रम गूंज उठा। भक्तजनों ने पुष्प, बिल्वपत्र, दुग्ध और पवित्र गंगाजल से भगवान शिव का अभिषेक करते हुए लोककल्याण और वैश्विक शांति की कामना की।
इस अवसर पर आश्रम में भक्तों का तांता लगा रहा। श्रद्धालुओं ने महंत विजय दास के साथ आरती में सहभागिता की और आशीर्वाद प्राप्त किया। रुद्राभिषेक उपरांत प्रसाद वितरण भी किया गया।
महंत जी ने कहा कि सावन माह में भगवान शिव का रुद्राभिषेक जीवन में सुख, शांति और समृद्धि प्रदान करता है। यह अनुष्ठान सनातन परंपराओं के पालन का एक पावन माध्यम है।


Spread the love
और पढ़े  योगी Cabinet: चुनाव से पहले किसानों को सरकार का तोहफा, अब प्रदेश में लागू होगी फसल बीमा योजना
  • Related Posts

    हाईकोर्ट ने दिया आदेश- अतीक के बेटे उमर को छोटे भाई के जनाजे में शामिल होने के लिए मिली पैरोल

    Spread the love

    Spread the loveइलाहाबाद हाईकोर्ट ने भाई अबान अहमद की मिट्टी में शामिल होने के लिए जेल में बंद अली अहमद और उमर अहमद को पैरोल पर रिहा करने का आदेश…


    Spread the love

    BJP नेता को नशीला पदार्थ खिलाकर बनाया आपत्तिजनक वीडियो, महिला-अधिवक्ता पर रिपोर्ट दर्ज

    Spread the love

    Spread the loveअलीगढ़ में भाजपा नेता को ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि उन्हें नशीला पदार्थ खिलाकर आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बनाए गए। इसके बाद वीडियो…


    Spread the love