नशेड़ी पति- 2.20 लाख रुपये में बेच दी पत्नी, कोर्ट के आदेश पर डेढ़ साल बाद 4 के खिलाफ एफआईआर

Spread the love

 

जौनपुर जिले में नशे के आदी एक पति ने करीब डेढ़ वर्ष पहले अपनी पत्नी को 2.20 लाख रुपये में बेच दिया था। चार फरवरी 2025 को खरीदार के चंगुल से बचकर निकली पीड़िता थाने पहुंची थी। सुनवाई न होने पर कोर्ट से गुहार लगाई। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने तीन नामजद समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

 

ये है पूरा मामला
महराजगंज थानाध्यक्ष अमित पांडेय ने बताया कि अनुसूचित जाति की शोभावती (34) ने प्रार्थना पत्र देकर कहा कि उसकी शादी करीब 15 साल पहले सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के खानपुर निवासी राजेश के साथ हुई थी। उसके दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं। शादी के बाद पति नशे का आदी हो गया और उसके दूसरी महिला से संबंध हो गए।

 

 

राशन कार्ड बनवाने के बहाने ले गया था पति
आरोप है कि करीब डेढ़ वर्ष पूर्व राशन कार्ड बनवाने के बहाने राजेश उसे बदलापुर थाना क्षेत्र के अशोक कुमार के यहां ले गया और 2.20 लाख रुपये में उसको बेच दिया। विरोध करने पर अशोक कुमार और उसके साथियों ने असलहे के बल पर धमकाया। इसके बाद शोभावती का भाई गुड्ड् ससुराल पहुंचा तो राजेश ने कह दिया कि उसकी वहन बच्चों के साथ कहीं भाग गई। शंका होने पर गुड्डू थाने भी गया लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हुई।
 

न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम शिल्पी की अदालत ने पति राजेश, खरीदार अशोक, मुंशी हरिजन और एक अज्ञात के खिलाफ बेचने, मारपीट, चोट पहुंचाने, पड्यंत्र रचने, धमकी देने समेत आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज करने को आदेश दिया।

पीड़िता जिस समय थाने आई थी, उस समय थाना प्रभारी कोई और था। न्यायालय के आदेशानुसार मुकदमा दर्ज किया गया है। इस मामले की जांच कराएंगे, जो भी पुलिसकर्मी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई करेंगे। आतिष सिंह, एएसपी ग्रामीण 


Spread the love
और पढ़े  अयोध्या- श्रद्धा, सेवा और समर्पण का अद्भुत संगम:बड़े मंगलवार पर सेवा का महापर्व अयोध्या में बड़े मंगलवार पर उमड़ा आस्था का सैलाब
  • Related Posts

    अयोध्या- भगवान राम के मंदिर भी चोरो से सुरक्षति नहीं- सत्यभान सिंह जनवादी 

    Spread the love

    Spread the love     शहीद भगतसिंह स्मृति ट्रस्ट के चेयरमैन सत्यभान सिंह जनवादी ने राम मंदिर चढ़ावे में चोरी की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि अब…


    Spread the love

    सपा में टूट की खबर, 25 से 27 सांसदों के टूट जाने की बात, सपा का पलटवार

    Spread the love

    Spread the loveयूपी में समाजवादी पार्टी क्या टूटने जा रही है। बीते कुछ समय से भाजपा और उसके सहयोगी दलों के नेता लगातार सपा में टूट की बात कह रहे…


    Spread the love