होटल में घुसी कार: महिला अधिवक्ता ने की कार स्टार्ट,अनियंत्रित होकर रमाडा होटल में घुसी

Spread the love

 

रेली के रमाडा होटल में अनियंत्रित कार घुसने के मामले में एक जनप्रतिनिधि के हस्तक्षेप पर प्रबंधन ने कार मालिक महिला वकील से समझौता कर लिया था, लेकिन दो दिन बाद खुद ही होटल की सीसीटीवी फुटेज वायरल कर दी। अब यह फुटेज शहर में चर्चा का विषय बनी है। फुटेज में अनियंत्रित कार कांच तोड़ते हुए होटल में घुसते दिख रही है।

वाकया शुक्रवार रात का बताया जा रहा है। महिला अधिवक्ता खाना खाकर होटल से निकलीं और बैक गियर में खड़ी कार को स्टार्ट किया। बताते हैं कि वह ब्रेक के बजाय एक्सीलेटर दबा बैठीं और कार बेहद तेज रफ्तार से पीछे होटल के गेट का शीशा तोड़ती हुई रिसेप्शन तक जा पहुंची। घटना की जो सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रही है, उसमें साफ दिख रहा है कि कार की गति तेज थी। कार के पीछे खड़े लोग तेजी से कूदकर हट गए, वरना बड़ा हादसा हो जाता।

 

दंपती ने की नुकसान की भरपाई 
मौके पर पहुंचे बारादरी इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय और पुलिस टीम ने भी प्रारंभिक जांच में यही माना। एक जनप्रतिनिधि भी मौके पर आ गए तो महिला अधिवक्ता ने अपनी गलती स्वीकार कर अपने डॉक्टर पति से उनकी फोन कॉल पर बात करा दी। फिर मामला रफादफा कर दिया गया। दंपती ने नुकसान की भरपाई कर दी और सुबह जल्दी ही प्रबंधन ने शीशा बदलवा लिया। इसके बाद फुटेज लीक होना चर्चा का विषय बना हुआ है। 

महज इत्तफाक था : सौरभ मेहरोत्रा
होटल के मालिक सौरभ मेहरोत्रा का कहना है कि घटना एक इत्तफाक थी। इसमें किसी को चोट नहीं लगी। कार चलाने वाली महिला उम्रदराज थीं। उनसे बात कर मामले का निस्तारण कर लिया। वह कोई कार्रवाई नहीं चाहते। होटल की सीसीटीवी फुटेज कैसे लीक हुई, ये वह भी नहीं समझ पा रहे हैं।

Spread the love
और पढ़े  मौसम UP का: पूरा प्रदेश बरसात की चपेट में, आज इन 29 जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी
  • Related Posts

    UP- वाराणसी बनेगा प्रदेश का पहला अंतरराष्ट्रीय क्रूज टर्मिनल, 200 करोड़ खर्च होंगे, बढ़ेगा व्यापार-रोजगार

    Spread the love

    Spread the love वाराणसी में प्रदेश का पहला अंतरराष्ट्रीय क्रूज टर्मिनल बनाया जाएगा। आईडब्ल्यूएआई की ओर से निर्माण कराया जाएगा। नगर निगम सामनेघाट में 2 एकड़ जमीन उपलब्ध कराएगा। इस…


    Spread the love

    UP- टीईटी पास अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी, CM योगी ने बताया कब होगी शिक्षक भर्ती, जल्द आएगा विज्ञापन

    Spread the love

    Spread the loveउत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी टीईटी) 2026 में सफल अभ्यर्थियों के लिए शिक्षक भर्ती को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देवरिया के…


    Spread the love