देहरादून: पूरे राज्य में स्वास्थ्य महकमे के पास सिर्फ 10 शव वाहन, 6 जिलों में सरकारी वाहन की सुविधा नहीं

 

 

सरकारी अस्पतालों में शव ले जाने के लिए स्वास्थ्य महकमे के पास प्रदेश में मात्र 10 शव वाहन हैं। छह जिलों के जिला व उप जिला अस्पतालों में एक भी शव वाहन नहीं है। शासन ने सीएमओ को जिले में एक-एक शव वाहन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

अस्पतालों में उपचार के लिए भर्ती मरीज की मौत होने के बाद शव ले जाने के लिए परिजनों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। परिजनों को इसके लिए निजी एंबुलेंस या अन्य वाहन की व्यवस्था करनी पड़ती है। वर्तमान में स्वास्थ्य विभाग के पास देहरादून, हरिद्वार, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी, उत्तरकाशी व चमोली जिले में शव वाहन है। जबकि अल्मोड़ा, बागेश्वर, चंपावत, पौड़ी, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर जिले में एक भी शव वाहन नहीं है।

 

सचिव स्वास्थ्य डॉ. आर. राजेश कुमार ने बताया कि जिन जिलों में शव वाहन नहीं है, उन जिलों के सीएमओ को निर्देश दिए कि जिलाधिकारी के निवर्तन पर उपलब्ध संसाधनों से तत्काल शव वाहन उपलब्ध कराने की कार्रवाई की जाए।

 

जिला शव वाहन की संख्या

देहरादून 01
हरिद्वार 01
पिथौरागढ़ 01
रुद्रप्रयाग 02
टिहरी 01
उत्तरकाशी 02
चमोली 02

 

और पढ़े  देहरादून: जनरेटर रूम में बेहोश मिले 2 इंजीनियर, अस्पताल पहुंचने से पहले दोनों की मौत
  • Related Posts

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…

    उत्तराखंड: राज्यसभा चुनाव के लिए उत्तराखंड से BJP के प्रत्याशी का नाम घोषित, दिनेश आर्य को टिकट

    भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने आज राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम का एलान कर दिया है। भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए उत्तराखंड से दिनेश आर्य को…