गजब है- यह व्यक्ति महीने में सिर्फ 25 पैसे कमाता है, साल की आय 3 रुपये, मामला जानकर पकड़ लेंगे माथा

Spread the love

 

तना जिले में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है, जिसमें एक व्यक्ति की वार्षिक आय महज 3 रुपये दर्ज की गई। यानी औसतन मासिक आय केवल 25 पैसे ही है। यह जानकारी संबंधित व्यक्ति के आय प्रमाण पत्र में दर्ज थी। जैसे ही यह प्रमाणपत्र सार्वजनिक हुआ, सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

 

दरअसल, नयागांव निवासी रामस्वरूप पिता श्यामलाल ने आय प्रमाण पत्र बनाने के लिए कोठी तहसील में आवेदन दिया था। आय प्रमाण पत्र बनकर आया तो उसमें रामस्वरूप की सालाना कमाई केवल 3 रुपए दर्शाई गई है। इसके बाद  आय प्रमाण पत्र की तस्वीरें वायरल हो गईं, जिसने भी इसे देखा वो हैरत में पड़ गया कि ऐसा कैसे हो सता है। इस आय प्रमाण पत्र पर तहसीलदार सौरभ द्विवेदी के हस्ताक्षर भी थे। इसे 22 जुलाई 2025 को जारी किया गया था।

 

मामले की गंभीरता को देखते हुए तहसीलदार सौरभ द्विवेदी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि यह एक लिपिकीय त्रुटि थी, जो पटवारी स्तर पर प्रमाणपत्र अपडेट करते समय हुई। जानकारी मिलने पर उक्त प्रमाणपत्र को निरस्त कर दिया गया है। संबंधित व्यक्ति को नया प्रमाणपत्र जारी किया गया है, जिसमें उसकी आय 30 हजार रुपये दर्शाई गई है।

 

इससे पहले सागर में दो रुपये दर्शाई गई थी आय 
अक्टूबर 2024 में प्रदेश के सागर जिले में भी ऐसा ही एक मामला सामने आया था। जिसमें जिले की बण्डा तहसील के ग्राम घोघरा में रहने वाले बलराम चढ़ार पिता तेजी चढ़ार की सालाना आय सिर्फ दो रुपये बताई गई थी। हालांकि, बाद में आय प्रमाण पत्र में सुधार कर उनकी आय 40 हजार रुपये कर दी गई थी।

और पढ़े  सरकार के 60% उपज खरीदने के फैसले के बाद किसानों ने खत्म किया आंदोलन

Spread the love
  • Related Posts

    दतिया उपचुनाव परिणाम- घनश्याम आगे निकले, चौथे राउंड में आशुतोष 783 वोट से पीछे; कांग्रेस को फिर बढ़त

    Spread the love

    Spread the loveदतिया विधानसभा उपचुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे। मतगणना के तहत चौथे राउंड में कांग्रेस आगे है। चौथे राउंड के बाद कांग्रेस ने फिर बढ़त बनाई दतिया उपचुनाव की मतगणना…


    Spread the love

    मध्यप्रदेश: मंदिरों में पुजारी नियुक्ति नीति पर कानूनी घेराबंदी, जबलपुर HC ने सरकार को दिया आखिरी मौका

    Spread the love

    Spread the loveमध्य प्रदेश धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग द्वारा सरकार नियंत्रित मंदिरों में पुजारियों की नियुक्ति के लिए निर्धारित नीति को चुनौती देते हुए जबलपुर हाईकोर्ट में याचिका दायर…


    Spread the love