आईटीबीपी जवान की पीट-पीटकर हत्या, देहरादून से छत्तीसगढ़ ट्रांसफर हुआ था, छुट्टी पर आए थे घर

 

गया के वजीरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बिहियाईन में गुरुवार की देर शाम आईटीबीपी के जवान संजय यादव (30) की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। उनकी उम्र 30 वर्ष थी। वह छुट्टी में घर आए हुए थे। पुलिस ने उनके शव का पोस्टमार्टम कराकर स्वजनों को सुपुर्द कर दिया है। अंत्येष्टि के लिए विभागीय अधिकारियों को आने का इंतजार किया जा रहा है। घटना से संबंधित कार्रवाई के लिए पुलिस आधे दर्जन ग्रामीणों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वह फिलहाल देहरादून में कार्यरत थे, जहां से छत्तीसगढ़ के लिए स्थानांतरित हुए थे। नए स्थानांतरित जगह पर योगदान से पहले छुट्टी लेकर परिवार से मिलने घर आए थे। घटना का कारण पुरानी रंजिश बताई जा रही है।

 

 

और पढ़े  बिहार: मैथिली ठाकुर के जमीन विवाद में प्रशासन का एक्शन, पक्की सड़क और अतिक्रमण कर बनाया गया डिवाइडर तुड़वाया
  • Related Posts

    बिहार में भीषण सड़क हादसा: नहर में गिरी स्कॉर्पियो, छह लोगों की मौत, 1 गंभीर

    बिहार के अररिया जिले में बुधवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में स्कॉर्पियो सवार छह लोगों की मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि अनियंत्रित स्कॉर्पियो पुल की…

    बिहार: प्रदेश में जल्द शुरू होंगी पांच नई चीनी मिलें, CM सम्राट चौधरी ने गन्ना विकास रथ को दिखाई हरी झंडी

    मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित संवाद कक्ष के सामने बने मंच से गन्ना उद्योग विभाग की ओर से आयोजित ‘गन्ना विकास रथ-2026’ का शुभारंभ किया। उन्होंने…