Bihar: शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव एस. सिद्धार्थ ने दिया इस्तीफा,सरकार को वीआरएस के लिए दिया आवेदन

 

 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खास और शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव (ACS) ने अपना इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने स्वैच्छिक सेवानिवृति के लिए अपना आवेदन दिया है। सूत्र बता रहे हैं कि 17 जुलाई को ही दिया गया यह आवेदन सीएम नीतीश कुमार तक भी पहुंच गया है। अब उनकी हरी झंडी मिलने के बाद ही नोटिफिकेशन जारी होगी। अगर सीएम नीतीश ने मुहर नहीं लगाई तो एस. सिद्धार्थ को नवंबर तक इंतजार करना होगा। क्योंकि नवंबर माह में वह सेवानिवृत हो जाएंगे। एसीएस का इस्तीफा चर्चा का विषय बन गया है।

सियासी गलियारे में यह चर्चा है कि 1991 बैच के आईएएस अधिकारी एस. सिद्धार्थ विधानसभा चुनाव में अपनी किस्मत आजमा सकते हैं। नवादा का वह दो बार दौरा भी कर चुके हैं। एसीएस बनने के बाद वह लगातार सुर्खियों में रहे। पूर्व एसीएस केके पाठक के कुछ आदेशों को उन्होंने पलट दिया, जो खूब चर्चा में रही। इनमें से स्कूल नहीं आने वाले बच्चों के नाम काटने वाले आदेश को पलटना भी था। उन्होंने स्पष्ट कहा कि बच्चों के नाम नहीं काटे जाएंगे।
पिछले वित्तीय वर्ष के अंतिम दिन आईएएस अधिकारी एस सिद्धार्थ ने अपनी संपत्ति का विवरण भी साझा किया था। इसमें उन्होंने बताया था कि उनके पास बचत खाते में 34.79 लाख रुपये कैश, एक लाख के शेयर व बांड, चार लाख के आभूषण और एक पिस्टल है। इसके अलावा दिल्ली में फ्लैट, तेलंगाना के मेचडल में मकान और तमिलनाडु में फ्लैट भी है। उनके ऊपर बैंक लोन भी है।
और पढ़े  नालंदा में मामूली विवाद पर मर्डर: तीन दिन पहले छुट्टी पर घर आया था चालक, भीड़ के बीच सिर में मारी गोली
  • Related Posts

    बिहार: जदयू ने विधायक अनंत सिंह को पार्टी से निकाला,इस वजह से पार्टी ने दिखाया बाहर का रास्ता

    बिहार की राजनीति में जदयू ने अनंत सिंह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पार्टी ने उन्हें छह साल के लिए निष्कासित करते हुए प्राथमिक सदस्यता तत्काल प्रभाव से समाप्त…

    बिहार: एनएच-31 पर तीन वाहनों की जोरदार टक्कर, मची अफरातफरी, घंटों बाधित रहा यातायात

    बिहार के बेगूसराय जिले में शुक्रवार को एनएच-31 फोरलेन पर सड़क हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गई। साहेबपुरकमाल प्रखंड मुख्यालय चौक के समीप दोपहर बाद तीन वाहनों के बीच जोरदार…