चंदन मिश्रा हत्याकांड: हत्यारोपियों और पुलिस के बीच मुठभेड़,STF की जवाबी फायरिंग में दो अपराधियों को लगी गोली

Spread the love

 

 

टना के पारस अस्पताल में चंदन मिश्रा की हत्या मामले में पुलिस ने फिर से बड़ी कार्रवाई की है। आरा के बिहिया इलाके में अपराधी और स्पेशल टास्क फोर्स की टीम के बीच मुठभेड़ हुई है। इसमें पुलिस की गोली लगने दो अपराधी घायल हो गए हैं। पुलिस ने इन दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि चंदन मिश्रा हत्याकांड के आरोपियों को गिरफ्तार के ने लिए पुलिस टीम गई थी। बिहिया-कटेया पथ पर नदी के पास अपराधियों ने पुलिस को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। इसमें दो अपराधियों को गोली लगी है। वहीं इस कार्रवाई में पुलिस ने अभिषेक कुमार नामक तीसरे अभियुक्त को भी गिरफ्तार किया है। अभिषेक से पूछताछ में खुलासा हुआ है कि वह पटना के पारस अस्पताल में हुई हत्या की घटना में अन्य अपराधियों के साथ शामिल था।

इनके पास से पिस्टल और मैगजीन भी बरामद
जानकारी के अनुसार, पुलिस की गोली में बक्सर के लीलाधरपुर परसियानिवासी बलवंत कुमार सिंह (22) को हाथ-पैर और भोजपुर के बिहिया के चकरही गांव निवासी रवि रंजन कुमार सिंह को जांघ में गोली लगी है। पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती करवाया है। दोनों का इलाज चल रहा है। अस्पताल के अंदर और बाहर कड़ी सुरक्षा है। इधर, पुलिस टीम को इनके पास से दो पिस्टल, एक कट्टा, मैगजीन भी बरामद हुए हैं। पुलिसिया पूछताछ में दोनों अपराधियों ने चंदन मिश्रा हत्याकांड में शामिल होने की बात भी स्वीकार की।

तौसीफ ने बताया कि शेरू सिंह के इशारे पर ऐसा किया
बता दें कि पटना पुलिस की टीम ने सोमवार को ही चंदन मिश्र हत्याकांड के मुख्य आरोपी तौसीफ उर्फ बादशाह, नीशू खान, भीम और हर्ष को कोलकाता से पटना लाया था। पुलिस ने चारों को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने तौसीफ के लिए 72 घंटे की रिमांड भी दे दी। वहीं नीशू समेत तीनों को जेल भेज दिया गया। इधर,  पुलिसिया पूछताछ में तौसीफ ने अपना जुर्म कबूल किया और कहा कि बंगाल के पुरूलिया जेल में शेरू सिंह के इशारे पर ही चंदन मिश्रा की हत्या की गई।

और पढ़े  Bihar Band- 'बिहार बंद' को लेकर सड़कों पर उतरे छात्र, तेज प्रताप यादव को पुलिस ने हिरासत में लिया

Spread the love
  • Related Posts

    बिहार बंद- पटना में बमबाजी, कई जिलों में प्रदर्शनकारियों पर पुलिस लाठीचार्ज, प्रधान की खबर पर जश्न

    Spread the love

    Spread the loveआज बिहार बंद है। दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए हंगामे के अगले दिन पटना में हुए भारी उपद्रव की कड़ी में वामपंथी छात्र संगठनों के बिहार बंद को…


    Spread the love

    Bihar Band- ‘बिहार बंद’ को लेकर सड़कों पर उतरे छात्र, तेज प्रताप यादव को पुलिस ने हिरासत में लिया

    Spread the love

    Spread the loveआज बिहार बंद है। दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए हंगामे के अगले दिन पटना में हुए भारी उपद्रव की कड़ी में आज वामपंथी छात्र संगठनों के बंद को…


    Spread the love