गाजियाबाद: अनियंत्रित एंबुलेंस बाइक-स्कूटी से टकराई, दो कांवड़ियों की मौत, एक की हालत नाजुक

Spread the love

 

दिल्ली-मेरठ मार्ग पर कादराबाद स्थित जैन शिकंजी के सामने शनिवार रात करीब 11:45 बजे तेज रफ्तार एंबुलेंस की चपेट में आकर दो कांवड़ियों की मौत हो गई। एंबुलेंस एक बाइक व स्कूटी से टकराई। इस दौरान तीन शिवभक्त चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को मेरठ स्थित एक प्राइवेट मेडिकल कॉलेज भेजा गया। वहां दो शिवभक्तों को मृत घोषित कर दिया गया। मरने वालों की देर रात तक शिनाख्त नहीं हो सकी थी।

पुलिस के अनुसार, एंबुलेंस मेरठ की तरफ से एक मरीज को छोड़कर मोदीनगर आ रही थी। वहीं शिवभक्त हरिद्वार की तरफ जल लेने जा रहे थे। शिवभक्त स्कूटी व बाइक पर सवार थे। इसी दौरान तेज रफ्तार एंबुलेंस अनियंत्रित होकर बाइक व स्कूटी से टकरा गई। ऐसे में दोनों गाड़ियों पर सवार शिवभक्त चपेट में आकर घायल हो गए। हादसे के बाद वहां से गुजर रहे कांवड़ियों ने एंबुलेंस को रोक लिया। साथ ही हंगामा करने लगे। कांवड़ियों ने एंबुलेंस चालक व एक अन्य कर्मी को पकड़कर पीट दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मेडिकल कॉलेज भेजने के साथ ही कांवड़ियों को शांत कराया।

 

एसीपी मोदीनगर ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि मृतकों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। उनके बारे में पता किया जा रहा है। तीसरा शिवभक्त जो भर्ती है, उसकी हालत भी गंभीर है। माैके पर डीसीपी ग्रामीण सुरेंद्र नाथ तिवारी भी पहुंचे और उन्होंने लोगों को शांत कराया। एंबुलेंस चालक को भी पुलिस ने अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है।


Spread the love
और पढ़े  गौतम हत्याकांड का खुलासा- तीन दोस्त, एक लड़की और खून: मोबाइल पर 14 बार बातचीत, फिर चाकू से लड़के को गोद दिया
  • Related Posts

    नवविवाहिता की 16वीं मंजिल से गिरकर मौत,कामिनी ने कुछ समय पहले छोड़ दी थी BPO की नौकरी

    Spread the love

    Spread the love नोएडा के सेक्टर-108 स्थित डिवाइन मीडोज सोसाइटी में रविवार शाम एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, एक नवविवाहिता की 16वीं मंजिल से गिरने से मौत…


    Spread the love

    दर्दनाक हादसा: ट्रक से कुचलकर तीन कांवड़ियों की मौत, दो लोग घायल

    Spread the love

    Spread the loveइटावा-बरेली हाईवे पर कांवड़ लेकर जा रहे युवक की राजेपुर क्षेत्र के गांव डबरी के पास ट्रैक्टर की टक्कर से मौत हो गई, जबकि मोहम्मदाबाद क्षेत्र में हवाई…


    Spread the love