ऋषिकेश- 28 कांवड़ियों से भरा ट्रक पलटा, तीन की हालत गंभीर, हायर सेंटर किया गया रेफर

 

देहरादून-ऋषिकेश मोटर मार्ग पर हादसा हो गया। नीलकंठ मंदिर जलाभिषेक के लिए जा रहे कांवड़ियों से भरा एक ट्रक सात मोड़ के समीप दुर्गा माता मंदिर के पास अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक में चालक समेत कुल 28 कांवड़िए सवार थे।

हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को 108 सेवा और सरकारी अस्पताल की एंबुलेंस से एसपीएस राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया।

 

घटना में तीन कांवड़ियों की स्थिति गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर एम्स रेफर कर दिया गया है, जबकि बाकी को हल्की चोटें आई हैं। उनका इलाज सरकारी अस्पताल में चल रहा है। सभी कांवड़िए हरियाणा के कैथल जिले से आए हुए हैं।

और पढ़े  जौलीग्रांट: जाखन नदी के पास झाड़ियों के बीच मिली अर्धनग्न लाश, कई दिन पुरानी, शिनाख्त में जुटी पुलिस
  • Related Posts

    CM योगी की मां पंचतत्व में विलीन: अंतिम परिक्रमा कर भावुक होकर मां को किया नमन, छोटे भाई ने दी मुखाग्नि

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी का शनिवार को हरिद्वार के चंडी घाट स्थित श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। उनके छोटे बेटों शैलेंद्र और…

    मां को अंतिम विदाई: पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर भावुक हुए CM योगी, कंधा देकर घर से अर्थी लेकर निकले

    उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने पंचुर गांव से माता सावित्री देवी की शव यात्रा के साथ लक्ष्मणझूल कांडी सड़क मार्ग से हरिद्वार के लिए रवाना हो गए हैं। इससे…