थलीसैंण /पौड़ी: हरेला पर्व पर जनपद पौड़ी में 50,000 पौधों का रोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

Spread the love

 

 जनपद पौड़ी गढ़वाल में परंपरागत पर्यावरण पर्व हरेला बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया के नेतृत्व में जिला मुख्यालय सहित जनपद के सभी विकासखण्डों में एक साथ वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। अभियान के तहत निर्धारित लक्ष्य के अनुसार एक ही दिन में 50,000 से अधिक पौधों का रोपण किया गया।
जिला मुख्यालय पर स्थानीय विधायक, जिलाधिकारी सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों/कर्मचारियों ने जिला न्यायालय के निकट एकत्रित होकर विभिन्न प्रजाति के फलदार, चारापत्ती एवं शोभायमान पौधों का रोपण किया।
इस वर्ष की थीम “एक पेड़ माँ के नाम” रखी गयी थी, जिसके अंतर्गत हर रोपे गए पौधे पर “माँ का नाम” अंकित किया गया। वृक्षारोपण के इस महाअभियान में शिक्षा, वन, उद्यान, पंचायती राज, ग्राम्य विकास, कोषागार, अर्थ एवं संख्या, पशुपालन, नगर निकाय, जिला पंचायत, जलागम, जिला उद्योग केंद्र एवं कृषि विभाग सहित विभिन्न विभागों ने सक्रिय भागीदारी निभायी।
सभी विभागों को उनके दायित्व और क्षमता के अनुसार लक्ष्य आवंटित किये गये थे। हर स्थल पर पौधों की उचित देखभाल के लिए पहले से गड्ढों की खुदाई और आवश्यक तैयारियाँ पूरी कर ली गयीं थीं। अमृत सरोवरों के किनारे भी विशेष रूप से पौधरोपण कराया गया।
विधायक राजकुमार पोरी ने कहा कि हरेला पर्व पर पूरे जनपद के लोगों ने जो एकजुटता और पर्यावरण के प्रति प्रेम दिखाया है, वह सराहनीय है। एक पौधा लगाना भविष्य की सुरक्षा करना है। यह पर्व हमें अपनी जड़ों से जोड़ता है और हमें याद दिलाता है कि प्रकृति के साथ सामंजस्य ही जीवन की सच्ची दिशा है। मैं सभी जनपदवासियों से अपील करता हूँ कि लगाये गये प्रत्येक पौधे की सुरक्षा और देखभाल को अपनी व्यक्तिगत जिम्मेदारी समझें।
जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने कहा कि हरेला पर्व हमारे पर्यावरण और संस्कृति से जुड़ा हुआ एक महत्वपूर्ण अवसर है। आज पूरे जनपद में जिस उत्साह से सभी विभागों, विद्यालयों, ग्रामीणों और बच्चों ने वृक्षारोपण किया है, वह अनुकरणीय है। पौधा लगाने के साथ-साथ उसकी देखभाल करना हमारी जिम्मेदारी है। यह अभियान केवल पौधे लगाने तक सीमित न रहे, बल्कि हम सब मिलकर इन पौधों को बचाने और बड़ा करने का संकल्प लें, ताकि आने वाली पीढ़ियाँ एक हरित और समृद्ध वातावरण में सांस ले सकें। जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि पौधे को रोपने के बाद उसकी देखभाल करना उतना ही महत्वपूर्ण है जितना हम अपने किसी नवजात शिशु की देखभाल करते हैं।
जिलाधिकारी ने बताया कि प्रत्येक स्थल की जियोटैग युक्त फोटो अपलोड कर अभियान की प्रगति की निगरानी की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि ग्रामीणों, छात्र-छात्राओं और स्थानीय नागरिकों की व्यापक सहभागिता से हरेला पर्व जनपद में पर्यावरण संरक्षण के एक बड़े सामूहिक संकल्प के रूप में उभर रहा है।
इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों/ कर्मचारियों को मतदाता जागरूकता और पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलायी गयी। साथ ही पौधरोपण की देखरेख में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पांच प्लांटेशन वाचर्स चिंतामणी, सुमनदेवी, संतोष सिंह, अर्चना देवी व सबर सिंह को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके अलावा जनपद के सभी तहसील व ब्लॉकों में भी विभिन्न प्रजाति के पौध रोपे गये।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत, अपर जिलाधिकारी अनिल सिंह गर्ब्याल, संयुक्त मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र शेट, डीएफओ गढ़वाल स्वप्निल अनिरुद्ध, डीएफओ सिविल एवं सोयम पवन नेगी, पीडी डीआरडीए विवेक कुमार उपाध्याय, जिला विकास अधिकारी मनविंदर कौर, मुख्य कोषाधिकारी गिरीश चंद्र, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी राम सलोने, जिला पर्यटन विकास अधिकारी खुशाल सिंह नेगी, एसडीओ फॉरेस्ट आयशा बिष्ट, एसडीओ लक्की शाह, ईओ नगर पालिका शांति प्रसाद जोशी, सहायक निर्वाचन अधिकारी शांति लाल शाह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

और पढ़े  देहरादून- दर्दनाक हादसा: आईटी पार्क क्षेत्र में पेड़ से टकराई बाइक, बिहार और नागालैंड के 2 छात्रों की मौत

Spread the love
  • Related Posts

    देहरादून- मकान पर छापा, देह व्यापार के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 2 संचालक सहित तीन गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the loveएंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने चकराता रोड स्थित गांधी नगर क्षेत्र में एक मकान पर छापा मार देह व्यापार के बड़े नेटवर्क का खुलासा किया है। पुलिस ने मौके…


    Spread the love

    उत्तराखंड- बदरी-केदार मंदिर समिति के अधीन सभी मंदिरों में गैर सनातनियों के प्रवेश पर प्रतिबंध

    Spread the love

    Spread the loveबदरी-केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर पत्रकारवार्ता की। इस दौरान उन्होंने कहा कि बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समेत बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अधीन आने…


    Spread the love