हवाई हमला- सागाइंग में बौद्ध मठ पर बमबारी,4 बच्चों समेत 23 लोगों की मौत, रात 1 बजे गिराए बम

 

म्यांमार के सागाइंग कस्बे के लिन ता लू गांव स्थित एक बौद्ध मठ पर बृहस्पतिवार की रात जमकर हवाई हमले किए गए। मठ परिसर में शरण लिए 23 लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 लोग घायल हो गए। इनमें से 10 की हालत गंभीर है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, एक इमारत पर रात 1 बजे बम गिराया गया, जहां 4 बच्चों समेत 23 लोग मारे गए। क्षेत्र में लड़ाई से बचने के लिए आसपास के गांवों के 150 से अधिक लोगों ने शरण ली हुई थी। म्यांमार की स्वतंत्र डेमोक्रेटिक वॉयस ऑफ बर्मा ने बताया, मृतक संख्या 30 तक हो सकती है। सेना ने घटना पर टिप्पणी नहीं की है।

 

दरअसल, फरवरी 2021 में सेना द्वारा आंग सान सू की की निर्वाचित सरकार से सत्ता हथियाने और गृह युद्ध शुरू होने के बाद से म्यांमार उथल-पुथल में है। मठ पर हमला ऐसे वक्त हुआ, जब सैकड़ों सैनिकों ने लिन ता लू से 5 किमी क्षेत्र में टैंकों-विमानों के साथ आक्रामक अभियान में भाग लिया था। वे प्रतिरोध समूहों द्वारा नियंत्रित क्षेत्र वापस लेना चाहते थे। प्रतिरोध सेनानी ने कहा, यहां हजारों लोग गांवों में विस्थापित हो गए हैं।

विद्रोही नियंत्रण वाले क्षेत्रों पर कब्जे का प्रयास: विपक्ष
विपक्ष की राष्ट्रीय एकता सरकार के प्रवक्ता ने कहा, सैन्य शासन वर्ष के अंत में होने वाले आम चुनाव से पहले विद्रोही नियंत्रण वाले क्षेत्रों पर फिर से कब्जा करने का प्रयास कर रहा है। इस सर्वेक्षण को व्यापक रूप से मतपेटी के माध्यम से सेना द्वारा सत्ता पर कब्जा करने को सामान्य बनाने का प्रयास बताया जा रहा है।

और पढ़े  हेल्थ अलर्ट: पैरों में होने वाला दर्द भी हो सकता है जानलेवा? 30 वर्षीय महिला के साथ हुई घटना ने चौंकाया
  • Related Posts

    रेस्तरां में खाना और हवाई सफर हुआ महंगा: कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर के बढ़े दाम, कांग्रेस ने PM मोदी पर कसा तंज

    कांग्रेस ने कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। पार्टी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, “जनता पर ‘महंगाई मैन’ मोदी का…

    भारत की जीडीपी 7.8% बढ़ी: PM मोदी बोले- यह सामूहिक संकल्प-मेहनत का नतीजा,आत्मनिर्भर बनना जरूरी

    प्रधानमंत्री मोदी ने भारत की 7.8 प्रतिशत आर्थिक विकास दर को लेकर देशवासियों को बधाई दी है। पीएम मोदी ने इंस्टाग्राम पर एक नया वीडियो साझा करते हुए कहा कि…