हल्द्वानी: खरीदारी करने के लिए निकली नाबालिग से दुष्कर्म, घटना से आहत पीड़िता ने काटी हाथ की नश

 

हल्द्वानी में मुहर्रम के दिन घर से बाजार के लिए निकली नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक ने उसे नशा सुंघाकर बेहोश किया और वारदात को अंजाम दिया। घटना से आहत नाबालिग ने अपने हाथ की नस काटकर जान देने का प्रयास भी किया। मामले में बनभूलपुरा पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराकर आरोपी के खिलाफ पाक्सो एक्ट में अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया है।

बनभूलपुरा थाना क्षेत्र निवासी नाबालिग के भाई ने पुलिस को तहरीर सौंपी। कहा कि छह जुलाई को मुहर्रम के रोज उसकी बहन घर से बाजार में खरीदारी करने निकली थी। इसी बीच किसी युवक ने उसे नशा सुंघा दिया और अर्द्धबेहोशी की हालत में उसे अपने साथ ले गया। आरोप है कि युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। होश में आने के बाद बहन किसी तरह घर पहुंची और घटना से आहत होकर अपने हाथ की नस काट ली। परिजनों ने उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस पूछताछ के लिए पीड़िता के पास पहुंची लेकिन पीड़िता ने घटना के बारे में युवक की पहचान के बाबत कुछ भी बताने से गुरेज किया।

 

हालांकि पुलिस को शक है कि घटना को किसी करीबी ने अंजाम दिया है। पुलिस मामले को प्रेम-प्रसंग से भी जोड़कर देख रही है। सीओ सिटी नितिन लोहनी ने बताया कि अज्ञात पर पॉक्सो में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। आराेपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। इधर मेडिकल के लिए महिला अस्पताल पहुंची नाबालिग की महिला चिकित्सकों ने भी काउंसलिंग की है।

और पढ़े  चमोली: कर्णप्रयाग पहुंचीं मंत्री रेखा आर्य, 1078 आंगनबाड़ी केंद्रों में होने वाले ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम की
  • Related Posts

    सुरेंद्र कोली की मौत के 4 दिन बाद भी पुलिस को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार, परिजनों के सारे सवाल बरकरार

    निठारी हत्याकांड के मुख्य आरोपी रहे और पिछले साल सभी 13 मामलों में बरी हुए सुरेंद्र कोली की मौत के चार दिन बाद भी हालात साफ नहीं हैं। उनके परिवार…

    हरिद्वार: अवैध संबंध रखने का दबाव बना रहा था गोपाल, पत्नी-बच्चों को छोड़ने से इनकार पर दी धमकी, फिर हत्या

    हरिद्वार नगर कोतवाली क्षेत्र में सर्वानंद घाट और दूधियाबंद बस्ती के पास हुई बिजनौर के गोपाल कुमार की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस और सीआईयू की टीम ने पति-पत्नी को…