अयोध्या: आज गुरु पूर्णिमा पर सरयू तट पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब, मठ-मंदिरों में गुरु का आशीर्वाद ले रहे श्रद्धालु

 

गुरु पूर्णिमा के मौके पर अयोध्या में सरयू के तट पर आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। इस पवित्र मौके पर श्रद्धालु सरयू में स्नान कर दान कर रहे हैं। आज के दिन दान का विशेष महत्व होता है। गुरु शिष्य परंपरा से जुड़ा गुरु पूर्णिमा पर्व का विशेष महत्व है। बृहस्पतिवार को आषाढ़ की पूर्णिमा और आषाढ़ माह का अंतिम दिन है। शुक्रवार से भगवान शिव का माह सावन शुरू हो जाएगा। गुरु पूर्णिमा के मौके पर मठ मंदिरों में जाकर श्रद्धालु अपने गुरु का आशीर्वाद ले रहे हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार महाभारत के रचयिता वेद व्यास के जन्मदिन के तौर पर भी गुरु पूर्णिमा के पर्व को मनाया जाता है।

 

 

 

और पढ़े  मुस्कान-साहिल को फांसी की सजा का एलान,फैसला सुनते ही रो पड़े, अदालत के सवाल पर दोनों रहे मौन
  • Related Posts

    भीषण हादसा: कार-टेंपो की जोरदार भिड़ंत, 3 लोगों की मौत, 16 घायल, चीखों से दहला इलाका

    रेणुकूट-बीजपुर मार्ग पर नधिरा मोड़ के पास मंगलवार को कार और टेंपो की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 16 लोग घायल हो…

    UP- मूली उखाड़ने खेत गईं सास-बहू की मौत: युवती के सामने गई मां और भाभी की जान, बचाने के चक्कर में खुद झुलसी

    गाजियाबाद स्थित राजनगर एक्सटेंशन के भोवापुर गांव में गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) के ठेकेदार की लापरवाही ने दो महिलाओं की जान ले ली, जबकि एक युवती झुलस गई। तीनों सड़क…