PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी का नामीबिया में भव्य स्वागत, भारतीय समुदाय से की मुलाकात

Spread the love

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने विदेश दौरे के पांचवें और अंतिम चरण में नामीबिया पहुंच गए हैं। पीएम मोदी दक्षिण अमेरिकी देश ब्राजील के चार दिवसीय सफल दौरे के बाद अफ्रीकी देश नामीबिया पहुंचें हैं। यहां वे राष्ट्रपति से भी मुलाकात करेंगे। पीएम मोदी के दौरे के संबंध में राजधानी  विंडहोक में मौजूद उच्चायुक्त राहुल श्रीवास्तव ने जानकारी दी।

 

भारतीय समुदाय से मिले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने नामीबिया की राजधानी विंडहॉक में भारतीय समुदाय से मुलाकात की। पीएम मोदी जिस होटल में ठहरे हैं, उसमें प्रधानमंत्री से मिलने बड़ी संख्या में भारतीय और भारतवंशी लोग पहुंचे।

 

पीएम मोदी के दौरे को लेकर उत्साहित भारतीय समुदाय के लोग

भारतीय समुदाय की एक महिला ने कहा कि ‘पीएम मोदी के नामीबिया दौरे को लेकर हम रोमांचित हैं। हम प्रधानमंत्री के स्वागत में गरबा नृत्य करेंगे। एक अन्य महिला ने कहा कि यह पहली बार होगा, जब मैं पीएम मोदी से मिलूंगी। मैं इसे लेकर बेहद उत्साहित हूं।’

 

भारतीय समुदाय पीएम मोदी के दौरे को लेकर उत्सुक

नामीबिया की राजधानी विंडहॉक में प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत के लिए भारतीय समुदाय उत्सुक है। बड़ी संख्या में लोग हाथों में बैनर लेकर प्रधानमंत्री मोदी के होटल आने का इंतजार कर रहे हैं।

 

नामीबिया पहुंचे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने एक दिवसीय दौरे पर नामीबिया पहुंच गए हैं। पीएम मोदी के नामीबिया दौरे पर दोनों देशों के बीच कई अहम मुद्दों पर सहमति बन सकती है, जिसमें यूरेनियम निर्यात, रक्षा उपकरण खरीद और तेल और गैस के क्षेत्र में सहयोग आदि प्रमुख हैं।

पीएम मोदी के नामीबिया की यात्रा से शुरू हो सकता है प्रोजेक्ट चीता 2
नामीबिया में भारत के उच्चायुक्त राहुल श्रीवास्तव ने कहा कि भारत में चीते अच्छी तरह से रह रहे हैं, लेकिन उनकी संख्या पर्यावरण संतुलन के लिए अभी भी पर्याप्त नहीं है। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नामीबिया यात्रा के बाद ‘प्रोजेक्ट चीता 2’ की शुरुआत हो सकती है, जिससे भारत को और ज्यादा चीते मिल सकें। यह बयान भारत में जैविक विविधता और वन्यजीव संरक्षण को लेकर चल रहे प्रयासों को और आगे बढ़ाने की दिशा में देखा जा रहा है।

और पढ़े  हवाई हमलों का दूसरा दौर शुरू: US ने ईरान के सैन्य ठिकानों को बनाया निशाना, एक जहाज को भी किया तबाह

Spread the love
  • Related Posts

    सिक्किम की सुरंग में 20 मौतें,सिक्किम की सुरंग में 20 मौतें, विधानसभा में मौन, PM-अमित शाह ने CM से ली जानकारी

    Spread the love

    Spread the loveसिक्किम के नामची जिले के समरदुंग (झोलुंगे) में स्थित एनएचपीसी की तीस्ता स्टेज-6 जलविद्युत परियोजना की निर्माणाधीन सुरंग में फंसे मजदूरों को निकालने के लिए राहत और बचाव…


    Spread the love

    West Asia- जंग के बीच ईरान के मंत्री PAK पहुंचे; अमेरिका ने लगातार 10वें दिन बम बरसाए

    Spread the love

    Spread the loveजंग के बीच पाकिस्तान पहुंचे ईरान के विदेश मंत्री ईरान के गृह मंत्री एस्कंदर मोमेनी ने पाकिस्तान के रावलपिंडी में  पाकिस्तानी समकक्ष मोहसिन नकवी से मुलाकात की। पीटीआई…


    Spread the love