दिल्ली- डबल मर्डर: नौकर मुकेश ने की मालकिन और उसके 14 वर्षीय बेटे की हत्या, इस वजह से काट दिया दोनों का गला

 

दक्षिण पूर्व जिले के लाजपत नगर थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां पर नौकर मुकेश को मालकिन रुचिका ने डांट दिया तो मुकेश इतना आग बबूला हो गया कि उसने रुचिका सेवानी (42) और उसके बेटे कृष (14) की हत्या कर दी।

आरोपी ने दोनों की हत्या गला काटकर की है। रुचिका का शव बेडरूम में बेड के नीचे पड़ा मिला ,जबकि हर्ष का शव बाथरूम में मिला। रुचिका के पति ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंच कर नौकर मुकेश को गिरफ्तार कर लिया।

 

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, लाजपत नगर-1 इलाके में एक महिला रुचिका (42) और उसके बेटे कृष (14) के शव उनके घर से बरामद हुए। संदिग्ध घरेलू सहायक को पकड़ लिया गया है। शुरुआती जांच के अनुसार, घरेलू सहायक ने खुलासा किया है कि रुचिका ने उसे डांटा था, और इसी वजह से उसने उनकी हत्या कर दी। आगे की जांच जारी है।

 

 

डीसीपी साउथ ईस्ट, हेमंत तिवारी ने बताया कि बुधवार रात 9.43 बजे रुचिका के पति कुलदीप (44) ने पुलिस को कॉल कर बताया था कि उनकी पत्नी और बेटा उनकी कॉल का जवाब नहीं दे रहे हैं। दरवाजा बंद है और गेट और सीढ़ियों पर खून के धब्बे हैं। जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। जबरन गेट खोला गया। घर के अंदर रूचिका और उसके बेटे की लाश मिली।

रूचिका अपने पति के साथ लाजपत नगर मार्केट में गारमेंट की दुकान चलाती थी। वहीं, उनका बेटा कृष कक्षा 10वीं का छात्र था। मुख्य आरोपी मुकेश ( 24) जो अमर कॉलोनी में रहता है। वह गारमेंट की दुकान पर ड्राइवर/शॉप-हेल्पर का काम करता है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की जांच जारी है।

और पढ़े  संकट: दिल्ली की हवा 'बहुत खराब', आज सुबह आईटीओ और फिरोज शाह कोटला रोड के आसपास का एक्यूआई 420 दर्ज

 

 

  • Related Posts

    भाई दूज: प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी बधाई, बताया भाई-बहन के रिश्ते का महत्व

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को लोगों को भाई दूज की बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह त्योहार भाई-बहन के बीच गहरे रिश्ते की मिठास और आत्मीयता का प्रतीक है।…

    दिल्ली की आबोहवा ‘बहुत खराब’: जनपथ में सुबह एक्यूआई 451, प्रदूषण तो घटा था लेकिन आज एनसीआर में भी बुरा हाल

    राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की वायु गुणवत्ता में मामूली सुधार देखा गया। वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआी) 344 से घटकर 299 पर पहुंच गया। हालांकि, प्रदूषण का स्तर अभी भी ‘बहुत खराब’…