उत्तरप्रदेश : अचानक एक साथ घाट पर रेत से ऊपर आईं 60 लाशें, सभी का कराया गया अंतिम संस्कार।

Spread the love

गंगा के जलस्तर में वृद्धि से तेज हुई कटान में शुक्रवार को फाफामऊ घाट पर रेत में दफनाए गए शवों के निकलने का अब तक का रिकॉर्ड टूट गया। आज 60 शव रेत से बाहर निकाले गए। पांच दर्जन शवों को जलाने के लिए चिता लगाने की जगह बनाने में भी नगर निगम को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पानी से चौतरफा घिरे चापू पर नावों से लकड़ी ले जाकर चिताएं लगाई गईं। रात नौ बजे तक एक साथ सभी शवों का अंतिम संस्कार कराया गया। इसी के साथ अब तक इस घाट पर 300 से अधिक लावारिस शवों का अंतिम संस्कार कराया जा चुका है। गंगा के में जलस्तर वृद्धि होने की वजह से कटान का दायरा तेजी से बढ़ता जा रहा है। फाफामऊ घाट पर शुक्रवार की सुबह छह बजे से ही कटान से शवों के निकलने का सिलसिला शुरू हो गया। घाट पर निगरानी के लिए लगाए गए मजदूरों ने दोपहर एक बजे तक ही 40 शवों को कटान से बाहर निकाल लिया था। जल स्तर बढ़ने और शवों की संख्या बढ़ने की वजह से स्थिति संभालने के लिए नगर निगम प्रशासन को 30 से अधिक मजदूर लगाने पड़े। शाम छह बजे तक कटान की वजह से कुल 60 शव रेत से निकाले गए। घाट पर दिन भर शवों को बहने से रोकने के लिए मशक्कत की जाती रही। देर रात तक शवों की चिताएं लगाई जाती रहीं। जोनल अधिकारी नीरज कुमार सिंह ने श्राद्ध के साथ इन शवों को मुखाग्नि दी। रात को घाट पर एक लाइन से चिताएं जलती रहीं। कटान को देखते हुए अंतिम संस्कार के बाद रात को फाफामऊ घाट पर निगरानी बढ़ा दी गई। एक भी शव गंगा में न बहने पाएं, इसके लिए छह लोगों को रात भर घाट पर निगरानी करने के लिए सचेत किया गया है। निगम के अफसरों का कहना है कि घाट पर कटान का दायरा जिस तरह से बढ़ रहा है, उससे और भी शव बाहर आ सकते हैं।

और पढ़े  अयोध्या- भगवान श्रीराम की नगरी में शिवभक्तों पर आसमानी आशीर्वाद, हेलीकॉप्टर से हुई पुष्पवर्षा

Spread the love
  • Related Posts

    अयोध्या- नागेश्वरनाथ मंदिर में उमड़ी भक्तों की भारी भीड़।

    Spread the love

    Spread the love नागपंचमी पर नागेश्वरनाथ मंदिर में उमड़ी भक्तों की भारी भीड़।सरयु स्नान कर शिव मंदिरों में चल रहा है जलाभिषेक का दौर।नागेश्वरनाथ में सुबह 3:00 से ही शुभ…


    Spread the love

    रजत हिंडोले पर विराजे रामलला, श्रद्धालुओं को झूले पर होंगे रामलला के दिव्य दर्शन।

    Spread the love

    Spread the loveसावन के पावन महीने में मंगलवार से अयोध्या के नव्य-भव्य राम मंदिर में झूलनोत्सव की शुरुआत हुई। ट्रस्ट की ओर से गर्भगृह परिसर को विशेष रूप से फूलों…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *