उत्तराखंड: प्रोटोकॉल उल्लंघन- लोकसभा अध्यक्ष के दून दौरे के दौरान हुआ प्रोटोकॉल उल्लंघन, सम्मान नहीं देने पर डीएम से स्पष्टीकरण तलब

 

लोकसभा अध्यक्ष के 12 जून को देहरादून दौरे के दौरान निर्धारित प्रोटोकॉल का पालन न किए जाने पर उत्तराखंड शासन के प्रोटोकॉल विभाग ने जिला अधिकारी, देहरादून से स्पष्टीकरण तलब किया है। प्रोटोकॉल विभाग की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि लोकसभा सचिवालय ने शिकायत की है कि दौरे के दौरान लोकसभा अध्यक्ष को उचित सम्मान और निर्धारित शिष्टाचार नहीं दिया गया।

 

इस संबंध में भारत सरकार के कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय ने भी 19 जून को पत्र जारी कर चिंता जताई थी। बताया गया कि डीएम से संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन उनका उत्तर नहीं मिला। इस लापरवाही को गंभीर मानते हुए राज्य शासन ने जिलाधिकारी से पूरे मामले पर स्पष्टीकरण मांगा है।

प्रकरण को लेकर शासन ने स्पष्ट किया है कि प्रोटोकॉल मानकों के उल्लंघन को गंभीरता से लिया जाएगा

और पढ़े  उत्तराखंड: हरिद्वार को छोड़ सभी जिलों में 16 अक्तूबर को होंगे जिला योजना समिति के चुनाव, अधिसूचना जारी
  • Related Posts

    मंत्री रेखा आर्या के पति का बड़ा आरोप: भ्रष्टाचार से 210 करोड़ की कथित अवैध संपत्ति अर्जित की, जांच की मांग की

    उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य और उनके पति बरेली निवासी भाजपा नेता पप्पू गिरधारी के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं। मंत्री की ओर से लगाए गए आरोपों के…

    केबीसी के मंच पर पहुंचे दून के लोकेंद्र: बढ़ाया उत्तराखंड का मान, बिग बी को भेंट की पहाड़ी टोपी

    उत्तराखंड की संस्कृति और पारंपरिक वेशभूषा को राष्ट्रीय मंच पर पहचान दिलाते हुए दून निवासी लोकेंद्र सोनी ने लोकप्रिय टीवी कार्यक्रम कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) में पहाड़ी टोपी पहनकर प्रदेश…