उत्तराखंड: फिर लागू हुई आचार संहिता,त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की नई तिथियां घोषित,2 चरणों में होंगे संपन्न 

त्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की नई तिथियों की घोषणा कर दी गई है। राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार, पंचायत चुनाव दो चरणों में संपन्न होंगे। पहले चरण का मतदान 24 जुलाई को, दूसरे चरण का 28 जुलाई को और मतगणना 31 जुलाई को होगी।

नामांकन की प्रक्रिया 2 जुलाई से शुरू होकर 5 जुलाई तक चलेगी। तिथियों के अनुसार प्रत्याशी अपने नामांकन पत्र निर्धारित समय में भर सकेंगे। चुनाव की अधिसूचनाएं जिलाधिकारी 30 जून को जारी करेंगे। इसके साथ ही राज्य में आदर्श आचार संहिता भी प्रभावी हो गई है, जो चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक लागू रहेगी।

 

पंचायत चुनाव को लेकर जिला प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। राज्य निर्वाचन आयोग ने सभी जिलों को समय पर तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए हैं। निर्वाचन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के भी व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं।

चुनाव की घोषणा के साथ ही राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। विभिन्न दलों और संभावित प्रत्याशियों ने अपने-अपने स्तर पर जनसंपर्क और प्रचार की रणनीतियाँ बनानी शुरू कर दी हैं।

और पढ़े  रानीखेत अस्पताल में स्ट्रेचर के इंतजार में घायल की मौत: 45 मिनट तक कार में पड़ा रहा पूरन, व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Related Posts

    उत्तराखंड: अगले सप्ताह हल्द्वानी में BJP प्रदेश कार्यसमिति की बैठक प्रस्तावित, नितिन नवीन हो सकते हैं शामिल

    भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक अगले सप्ताह हल्द्वानी में प्रस्तावित है। अब तक तय कार्यक्रम में इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी शामिल हो सकते हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष का कुमाऊं…

    पौड़ी- विकासखंड थलीसैंण के दूरस्थ मजरा महादेव पहुंचीं DM, तहसील दिवस में 175 से अधिक शिकायतों पर मौके से तय हुई कार्रवाई

          दूरस्थ पहाड़ी क्षेत्र के ग्रामीणों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए जिला मुख्यालय तक न आना पड़े, इसी उद्देश्य से जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया की अध्यक्षता…